सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत: पंचायती राज चुनाव में वोट डालने जयपुर से गांव आ रही थी

Nov 2, 2026 - 17:57
 0
सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत: पंचायती राज चुनाव में वोट डालने जयपुर से गांव आ रही थी

हलैना (विष्णु मित्तल) जयपुर नेशनल हाईवे पर हलैना थाना क्षेत्र के गांव बेरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हाईवे किनारे खड़ी महिला को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रेलर ने रौंद दिया। मृतका पंचायती राज चुनाव में मतदान करने के लिए जयपुर से अपने पैतृक गांव जा रही थी।

थाना के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुड़िया गंधार निवासी रेखा देवी (पत्नी सोनू पुजारी) जयपुर से अपने गांव लौट रही थीं। बेरी गांव के पास वह सड़क किनारे अपने गांव से आ रहे वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान देर रात करीब 1:30 बजे भरतपुर की दिशा से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रेखा देवी को तुरंत कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे मिनी ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतका के पति सोनू ने बताया कि क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच व पंच पद के लिए मतदान होना था। इसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपना वोट डालने के लिए रेखा जयपुर से गांव आ रही थीं, लेकिन रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है