कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के 75वें जन्मदिवस पर महुवा जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर 3 नवंबर को होगा आयोजित

Nov 2, 2026 - 18:02
 0
कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के 75वें जन्मदिवस पर महुवा जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर 3 नवंबर को होगा आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी) उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय महुवा में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 3 नवंबर मंगलवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा।

विधायक राजेंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जन-जन के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर दिनांक 3 नवंबर 2026 को भारत विकास परिषद, महुवा के तत्वावधान में जिला अस्पताल में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

  • विधायक ने युवाओं और कार्यकर्ताओं से की रक्तदान की अपील

रक्तदान शिविर को लेकर विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा विधानसभा क्षेत्र के समस्त युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अस्पताल पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विधायक ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और मानवता के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है, अतः सभी क्षेत्रवासी आगे आकर रक्तदान करें और इस अभियान को सफल बनाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है