तेज रफ्तार कार की टक्कर से टेम्पो पलटा: महिला-बच्चों समेत 7 घायल, 3 की हालत गंभीर होने पर रेफर

Nov 2, 2026 - 18:19
 0
तेज रफ्तार कार की टक्कर से टेम्पो पलटा: महिला-बच्चों समेत 7 घायल, 3 की हालत गंभीर होने पर रेफर

बहरोड़-नारनौल स्टेट हाईवे-114 पर गांव नारेड़ा कलां के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहाँ एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने आगे चल रहे थ्री-व्हीलर टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टेम्पो सड़क पर दो बार पलट गया। हादसे में चालक, महिलाओं और बच्चों सहित कुल 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बहरोड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।

  • पलटने से टेम्पो में ही फंसे रहे यात्री

टेम्पो चालक माल सिंह (55, निवासी बसई) ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के एक परिवार को लेकर बहरोड़ की ओर आ रहे थे। जैसे ही टेम्पो नारेड़ा कलां के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज गति कार ने जोरदार टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर दो बार पलटने से टेम्पो में सवार यात्री अंदर ही दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची दो एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

  • तीन घायलों की हालत नाजुक, रेफर

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. प्रियंका यादव ने बताया कि सड़क हादसे में घायल सात लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है। वहीं, शेष चार सामान्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

  • नारनौल से खरीदारी कर लौट रहे थे कार सवार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार सवार लोग हरियाणा के नारनौल से जूते आदि की खरीदारी करने के बाद वापस बहरोड़ की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ।

हादसे में ये लोग हुए घायल:

  • माल सिंह (55), निवासी बसई (बहरोड़) — टेम्पो चालक
  • सीमा (45), निवासी बसई (बहरोड़)
  • रामप्रताप (42), निवासी बंजारीपुरा (मध्य प्रदेश)
  • सरोज (35), निवासी बंजारीपुरा (मध्य प्रदेश)
  • अर्चना (35), निवासी ब्रह्मपुरा (झांसी)
  • प्रीतपाल (37), निवासी ब्रह्मपुरा (झांसी)
  • पूजा (26), निवासी बनेठी (मुंडावर)

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है