जज की परीक्षा पास की लेकिन चुन लिया संन्यास, विंटेज कारों और शाही बग्गी के साथ प्रखर दीदी को दी गई अनोखी विदाई

Nov 2, 2026 - 18:24
 0
जज की परीक्षा पास की लेकिन चुन लिया संन्यास, विंटेज कारों और शाही बग्गी के साथ प्रखर दीदी को दी गई अनोखी विदाई

मध्यप्रदेश (कमलेश जैन) मध्य प्रदेश के बैतूल में एक अनोखा धार्मिक आयोजन लोगों को देखने को मिला।  जज की परीक्षा पास करने के बाद जॉइनिंग से पहले ही प्रखर श्री दीदी ने सांसारिक जीवन छोड़कर जैन दीक्षा का मार्ग चुन लिया।उनके साथ चार अन्य दीक्षार्थी बहनों की भी भव्य बिनौली निकाली गई। इस दौरान विंटेज कारें, शाही बग्घियां और उदयपुर से आया बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।

बैतूल की सड़कों पर निकले इस चल समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पांचों दीक्षार्थी बहनों का फूल-मालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया गया।परिवार और समाज के लोगों ने प्रखर श्री दीदी को भावुक माहौल में विदाई दी।
प्रखर श्री दीदी ने बताया कि उनके माता-पिता का सपना था कि वह जज की परीक्षा पास करें। उन्होंने यह सपना पूरा किया, लेकिन बचपन से ही उनके मन में वैराग्य का भाव था।  उनका कहना है कि जज या वकील बनकर वह समाज की उतनी सेवा नहीं कर पातीं, जितनी महावीर के मार्ग पर चलकर कर सकती हैं। इसी विचार के साथ उन्होंने जैन दीक्षा लेने का निर्णय किया।

बैतूल सकल जैन समाज के सहयोग से आयोजित बिनौली में विंटेज कारों का काफिला, आकर्षक शाही बग्घियां और राजस्थान के उदयपुर से आया बैंड शामिल हुआ। भक्ति और उत्साह के माहौल में पांचों दीक्षार्थी बहनों का अभिनंदन किया गया।
चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन दादावाड़ी पहुंचा। यहां पांचों दीक्षार्थी बहनों की गोदभराई की पारंपरिक रस्म पूरी की गई।
 दीक्षार्थी रंगोली दीदी ने बताया कि यह उनके सांसारिक जीवन की अंतिम विदाई का समय है। फिलहाल उन्होंने रंगीन वस्त्र पहने हैं, लेकिन दीक्षा के बाद वे सफेद वस्त्र धारण करेंगी।  जानकारी के मुताबिक, प्रखर श्री दीदी सहित पांचों बहनें 22 नवंबर को जैन दीक्षा लेंगी। इससे पहले बैतूल में परिवार और जैन समाज की ओर से उनके सम्मान में आज प्रात यह भव्य बिनौली आयोजित की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है