पंचायती राज चुनाव: मतदान दलों की रवानगी में लापरवाही पड़ी भारी, 5 कर्मचारी निलंबित,मोटर वाहन निरीक्षक को 17 सीसीए,3 जोनल मजिस्ट्रेट्स को थमाया गया 'कारण बताओ' नोटिस

Nov 2, 2026 - 19:27
 0
पंचायती राज चुनाव: मतदान दलों की रवानगी में लापरवाही पड़ी भारी, 5 कर्मचारी निलंबित,मोटर वाहन निरीक्षक को 17 सीसीए,3 जोनल मजिस्ट्रेट्स को थमाया गया 'कारण बताओ' नोटिस

खैरथल (हीरालाल भूरानी)।

पंचायती राज चुनाव-2026 के दौरान मतदान दलों की रवानगी के समय निर्वाचन कार्य में कोताही बरतने और बिना सूचना के गायब रहने वाले कार्मिकों पर जिला प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कसा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने सख्त रुख अपनाते हुए पाँच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही वाहनों की समुचित व्यवस्था न करने पर मोटर वाहन निरीक्षक को 17 सीसीए चार्जशीट और समय पर उपस्थित न होने पर तीन जोनल मजिस्ट्रेट्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्रमुख प्रशासनिक कार्रवाइयाँ एक नजर में:

1. ये 5 कर्मचारी हुए निलंबित (मुख्यालय कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम बनाया गया):

  • सत्यवीर सिंह (व्याख्याता, रा.उ.मा.वि. बघेरीखुर्द, कोटकासिम)

  • जितेन्द्र सिंह मीना (पम्प ऑपरेटर ग्रेड-2, PHED, खैरथल)

  • नरेश (विद्यालय सहायक, रा.उ.मा.वि. जोड़ियामेव, तिजारा)

  • राजाराम यादव (कृषि पर्यवेक्षक, कृषि विभाग, किशनगढ़बास)

  • कृष्ण कुमार स्वामी (पशुधन निरीक्षक, पशुपालन विभाग, खैरथल)

    (यह सभी मतदान दलों की रवानगी के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले थे।)

2. मोटर वाहन निरीक्षक को 17 सीसीए चार्जशीट:

जिला परिवहन कार्यालय भिवाड़ी के मोटर वाहन निरीक्षक मनोज कुमार सिंघल को चुनाव के लिए वाहन प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया था। बसों और वाहनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने में गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण उनके विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवाएं (CCA) नियम, 1958 के नियम-17 के तहत आरोप पत्र जारी किया गया है।

3. इन तीन जोनल मजिस्ट्रेट्स को नोटिस:

किशनगढ़बास पंचायत समिति के लिए नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट— दीपक कुमार (सहआचार्य, राजकीय महाविद्यालय खैरथल), शक्ति सिंह (AEE, PHED किशनगढ़बास), और अनिल कुमार (AEE, PWD किशनगढ़बास) को रवानगी स्थल पर निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

"निर्वाचन जैसे अति-महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्मिक पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता से कार्य करें, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"

— अतुल प्रकाश, जिला निर्वाचन अधिकारी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................