ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Feb 20, 2021 - 16:26
 0
ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

माचाडी (राजगढ़,अलवर,राजस्थान/ महेश मीणा) माचाड़ी कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आज दिनांक 19/02/ 2021 को रैणी तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतो जैसे माचाड़ी, भूलेरी, सालोली, डोरोली,छिलोड़ी, पाटन, राजपुर छोटा, बिलेटा, बबेली आदि ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पंचायती राज आमुखीकरण प्रशिक्षण अभियान के तहत ग्रामीण विभाग की योजनाएं एवं पंचायती राज के तहत ग्राम पंचायत ग्राम सभा व वार्ड सभा एवं वार्ड पंच के दायित्व कृत्य एवं शक्तियां तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई कार्यशाला में सभी वार्ड पंचों को एक किट जिसमें पेंसिल डायरी बैग व ग्राम पंचायत संबंधी जानकारी की एक किताब सभी को वितरित की गई कार्यशाला में सभी वार्ड पंचों को मास्टर ट्रेनर भूधरमल मीणा सहायक विकास अधिकारी एवं प्रगति प्रसार अधिकारी राम गोविंद साहू ने सभी उपस्थित लोगों को पंचायती राज व्यवस्था पंचायती राज व्यवस्था में वार्ड का महत्व वार्ड पंच के मुख्य कृत्य ग्राम सभा व उनके कार्य ग्राम पंचायतों के मुख्य कार्य और शक्तियां पंचायत व ग्राम सभा की बैठकों में ग्राम स्तरीय विकास कर्मियों के कार्य की समीक्षा का स्थाई एजेंडा पंचायत सदस्य के रूप में वार्ड पंच होने के नाते आप के कर्तव्य सामाजिक आर्थिक पर्यावरणीय शांति एवं भागीदारी को बढ़ावा देना आदि का प्रशिक्षण दिया तथा इस कार्यशाला में दोजी राम सैनी कमल कांत महिपाल बीरबल मीणा ने सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम में सभी को अल्पाहार व खाने के पैकेट की व्यवस्था की गई इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा पंचायत सहायक महेंद्र शर्मा लक्ष्मी नारायण शर्मा आनंद सिंह नरूका कृषि पर्यवेक्षक नीरज मीणा सहित अनेक वार्ड पंच महिला पुरुष व अधिकारीगण उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................