दिव्यांग ट्राई साइकिल रैली का आयोजन हुआ

Apr 20, 2024 - 19:41
 0
दिव्यांग ट्राई साइकिल रैली का आयोजन हुआ

सिरोही (रमेश सुथार)

लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत सतरंगी सप्ताह की गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए हर दिव्यांग मतदान अभियान की संकल्पना को साकार करने के संबंध में दिव्यांग मतदाताओं की वाहन रैली का आयोजन शनिवार को जिला मुख्यालय पर किया गया। 
  विवेकानन्द राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर दिव्यांग वाहन रैली को रवाना किया।

वाहन रैली शहर के पुराना बस स्टेण्ड, बाजार, जेल चैराहा होते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पहुंची। इस अवसर पर उपनिदेशक एवं समन्वयक दिव्यांग प्रकोष्ठ राजेन्द्र कुमार पुरोहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही, परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, मनीष कुमार, छात्रावास अधीक्षक बाबूलाल, कनिष्ठ सहायक, दिलीप धवल, मनोहर सिंह, जसवन्त राज, भरत कुमार, हितेश कुमार, बूटाराम एवं नगर परिषद के ओम सिंह राजपुरोहित स्वीप नोडल अधिकारी, हनुमान शर्मा, अशोक माली, चन्द्रभान चैधरी उपस्थित थे।  
    कार्यालय में भी सभी दिव्यांगों ने शत प्रतिशत मतदान का दृढ संकल्प लिया। इस अवसर पर खेतसिंह, जीवाराम, शान्ति बेन, उत्तम कुमार, रमेश सिंह, हकमा राम, दरिया बेन, प्रकाश भाई, गोविन्द चिंगारिया, गोपाल माली, गिरीश माली, अशोक कुमार दिव्यांग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................