पेट्रोल भरवाने जा रहे दोस्तों को बस ने कुचला: 12वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते थे दोनों,टायरों के नीचे 50 फीट घसीटा

Mar 11, 2024 - 12:45
Mar 11, 2024 - 13:04
 0
पेट्रोल भरवाने जा रहे दोस्तों को बस ने कुचला: 12वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते थे दोनों,टायरों के नीचे 50 फीट घसीटा

सीकर,राजस्थान 

सीकर के फतेहपुर में जयपुर-चूरू हाईवे पर निमावत स्कूल के सामने बस ने  बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार दो युवक बस के टायर के नीचे आ गए। बस दोनों को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। बस ड्राइवर बस को वहीं खड़ा कर छोड़कर भाग गया। हादसे के समय बस में करीब 30 सवारियां बैठी थी। बस को जब्त कर लिया गया है। 

सीकर के फतेहपुर में जयपुर-चूरू हाईवे पर निमावत स्कूल के सामने दोपहर  2 बजे के करीब पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार 2 दोस्तों को बस ने आमने-सामने की टक्कर में कुचल दिया। बस उन्हें टायरों के नीचे 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। वहां खड़ा युवक अपने घर से पिकअप लेकर आया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

फतेहपुर कोतवाली एसएचओ सुभाष बिजारणिया ने बताया- लोक परिवहन की बस चूरू से सीकर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से फतेहपुर निवासी कयूम (18) पुत्र अयूब और समीर (18) पुत्र राशिद बाइक से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। हालांकि आज पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल है। दोनों युवक अपने घर से एक किलोमीटर दूर आए होंगे। इसी दौरान निमावत स्कूल के सामने बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक बस के टायर के नीचे आ गए। बस दोनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। बस ड्राइवर बस को वहीं खड़ा कर छोड़कर भाग गया। हादसे के समय बस में करीब 30 सवारियां बैठी थी। बस को जब्त कर लिया गया है।

12वीं में पढ़ते थे दोनों
दोनों फतेहपुर के राजकीय नेवटियां स्कूल में 12वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते थे। समीर वार्ड 10 का रहने वाला था। इसी वार्ड में कयूम का ननिहाल था। समीर के पिता का देहांत कुछ साल पहले हुआ था। अब परिवार में उसकी मां और तीन बड़े भाई बहन है। एक बड़ा भाई विदेश रहता है, दूसरा बड़ा भाई फतेहपुर में ही मजदूरी करता है। मां और बहन घर पर ही रहती थी। समीर 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। वहीं कयूम के पिता विदेश में मजदूरी करते हैं। दो भाइयों में कयूम बड़ा था। कयूम करीब दो साल से अपने नाना के पास ननिहाल में रहता है। नाना के घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिसके कारण वहा वहां पढ़ाई के साथ काम भी कर लेता था।

प्रत्यक्षदर्शी ने पिकअप से पहुंचाया अस्पताल
हादसा स्थल के पास ही खड़े सोहेल खान और आमिर ने इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। करीब 20 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद सोहेल खान पास ही स्थित अपने घर गया और अपनी पिकअप ले आया। पिकअप से दोनों को राजकीय धानुका अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................