मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा: होटल में घुसा कंटेनर, 12 की मौत 10 से ज्यादा लोग जख्मी

Jul 4, 2023 - 13:03
Jul 4, 2023 - 13:19
 0
मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा: होटल में घुसा कंटेनर, 12 की मौत 10 से ज्यादा लोग जख्मी

धुले (महाराष्ट्र) तेज रफ्तार वाहन सड़क पर हर रोज मौत बनकर दौड़ते रहते है जिसके कारण ना जाने कितने लोग हादसो के शिकार हो जाते है है हाल ही मे आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर गांव के पास से गुजर रहा तेज रफ्तार कंटेनर ब्रेक फेल होने की वजह से सड़क किनारे स्थित एक होटल के भीतर जा घुसा। कंटेनर के होटल में घुसते ही बुरी तरह से चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर दौड़ पड़े। कंटेनर की चपेट में आकर 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। तकरीबन 10 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जिनमें से कुछ की हालत गंभीर होना बताई जा रही है। जिसे देखकर मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही 
हम आपको बता दे कि मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर गांव महाराष्ट्र के शिरपुर तहसील के धुले जिले में मौजूद है, हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना देते हुए लोगो को बचाने मे जुट गए, । जख्मी हुए तकरीबन 10 लोगों को आस पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा था। ब्रेक फेल होने के बाद जब यह सड़क किनारे स्थित होटल में घुसा तो होटल के बाहर कई वाहन खड़े हुए थे, जिन्हें रौंदता हुआ होटल कंटेनर सीधा होटल में जा घुसा, इससे होटल के बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोपहर के करीब हुए इस हादसे के बाद मरने वालों की संख्या में और वृद्धि होना बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है