गांव खेरिया जाट में 5 छप्परपोश घरो में लगी आग, 2 बाइक जली 3 बछडो की मौत

8 लाख रुपये का घरेलू सामान व ईंधन भूसा जलकर राख

Apr 26, 2024 - 18:49
 0
गांव खेरिया जाट में 5 छप्परपोश घरो में लगी आग, 2 बाइक जली 3 बछडो की मौत

रुपबास (सोहनसिंह योगी) रूपवास गांव खेरिया जाट में शुक्रवार को अचानक से ही 5 छप्परपोश घरो में आग लग गई। वही आग से 2 बाइक जल गई व 3 गाय के बछडो की मौत हो गई। तथा घरेलू सामान व ईंधन भूसा जलकर राख हो गया। आग से 4 भाईयो के मकान जल गये। गांव में आग लगने की सूचना पर तहसीलदार अमित कुमार शर्मा, थानाधिकारी लखन खटाना व एचसी जुगलसिंह मय दल बल के मौके पर पहुच गये। आग बुझाने के लिए भरतपुर से दमकल मंगवाई गई।

ग्रामीण रामू बघेल ने बताया कि गांव में पक्के मकानों के आसपास छप्परपोश मकान थे। जिनमे से एक मे दोपहर को अचानक से आग गई। आग आंधी के कारण एक दूसरे को अपने आगोश में लेती रही। जिससे गांव में भयाबह स्थिति बन गई। गांव में आग से पीड़ित सोरनसिंह, महावीर सिंह, रघुवीर, रामप्रकाश पुत्र पूरन सिंह व शिव सिंह पुत्र शीतल सिंह जाति बघेल के छप्परपोश मकानों में रखा ईंधन, भूसा, घरेलू सामान जल गया। वही आग से 2 बाइक जलने के साथ साथ 3 बछड़ो की भी मौत हो गई। आग पर ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से काबू पाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................