किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बेकाबू कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Feb 29, 2024 - 21:07
 0
किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बेकाबू कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

राजस्थान के बूंदी में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। ऐसे में भीड़ को तितर-चितर करने के लिए पुलिस को वाटर केनर का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक चुनीलाल बैरवा सहित 50 से ज्यादा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। तीन-चार पुलिस वैन में भरकर कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया। दरअसल, हिंडोली विधायक अशोक चांदना की अगुवाई में आज जिला मुख्यालय पर खेती बचाओ किसान बचाओ आंदोलन के तहत कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन किया। आजाद पार्क से काग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने दो जगह बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस पर कार्यकर्ता बेकाबू हो गाए है और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गए। और कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पानी की बौछार करके प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कैनन वाटर की बौछार होते हुए कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए।

50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी

इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता कुछ देर के लिए वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस को काग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चार बार पानी की बौछार करनी पड़ी। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक चांदना जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। इस दौरान हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक चुन्नीलाल बैरवा सहित 50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। जिन्हें तीन-चार पुलिस वैन में भरकर कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाकर खेड़ा गया।

500 से अधिक पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा 

काग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी प्रकार की स्थिति से निबटने के लिए पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। पुलिस की ओर से अहिंसा सर्किल पर ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बॅरिकेटस भी लगाए है। जगह- जगह पुलिसकर्मी शाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखे थे। प्रदर्शन को लेकर दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चार पुलिस उपाधीक्षक, आठ सीआई एवं 15 सब इंस्पेक्टर के अलावा आरएसी की दो कम्पनियां तैनात की गई है। वहीं आस-पास के थानों को जाप्ता भी बुलाया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है