गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के साथ लाइफ बिताने के लिए सहेली का किया मर्डर :चाकू से चेहरा बिगाड़कर कुएं में फेंका

Feb 6, 2024 - 02:00
Feb 6, 2024 - 07:59
 0
गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के साथ लाइफ बिताने के लिए सहेली का किया मर्डर :चाकू से चेहरा बिगाड़कर कुएं में फेंका

बांसवाड़ा,राजस्थान 
बांसवाड़ा के सल्लोपाट इलाके में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ जिन्दगी बिताने के लिए अपनी ही सहेली की हत्या कर दी । इसके बाद उसे अपने कपड़े पहनाकर लाश को गांव के पास ही कुएं में डाल दिया। इससे पहले चाकू से सहेली का चेहरे पर कई वार किए ताकि बॉडी पहचान में न आए।
एडिशनल एसपी कानसिंह भाटी ने बताया- घटना 1 फरवरी की है। लड़की की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। उसकी 15 साल की बेटी  10वीं क्लास में पढ़ती है। 1 फरवरी को शाम को 4 बजे स्कूल से घर आई और रात को 9 बजे दादी के घर पढ़ने जा रही हूं ऐसा कहकर निकली थी। उसके बाद वापस घर नहीं आई। छानबीन शुरू हुई तो अगले दिन यानी 2 फरवरी को दोपहर में उसका शव एक कुएं में पड़ा मिला। चेहरे पर गहरे घाव थे। कलाई भी काटी गई थी। लडकी ने जो कपड़े पहने थे वो उसके नहीं बल्कि उसके साथ पढ़ने वाली सहेली  के थे। छानबीन शुरू हुई तो  पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ ली और आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रेमी जोड़ों ने क्राइम पेट्रोल देखकर यह प्लानिंग की थी।

पूछताछ में बोली- घरवाले ये सोचते कि मैं मर गई हूं 
मृतक की सहेली ने बताया कि वो गाँव के ही युवक से बहुत प्रेम करती है। उसके साथ शादी करना चाहती है। एक ही गांव के होने के कारण सर्वसम्मति से शादी करना मुश्किल था। इसलिए यह प्लान बनाया कि उसकी सहेली की हत्या कर के शव को मेरे कपड़े पहना देंगे। कुएं में पड़ा शव क्षत-विक्षत होकर सड़ जाएगा। पहचान नहीं हो पाएगी। कपड़ों से परिजन समझेंगे की मैं मर चुकी हूं। इसका फायदा उठाकर वो गुजरात में बॉयफ्रेंड के साथ आसानी से रह सकती है
ऐसे बनाई हत्या की योजना
पूछताछ में बताया- दोनों अच्छी सहेली थीं। साथ-साथ स्कूल आना-जाना करते थे। घटना के दिन भी दोनों साथ ही स्कूल गए थे। इसके बाद शाम को 5 बजे वह मृतक के घर आई और कहा- रात को बाकलो (पास के गांव) जाना है। फिर वो वापस अपने घर लौट आई। इधर उसने  ने घर जाकर परिजनों से कहा कि कुछ काम से बाहर जा रही हूं। वो गांव में ही खेतों में छिप गई। प्लान के मुताबिक दिशा ने अपने बॉयफ्रेंड  को भी गुजरात से बुला लिया था। इधर, मृतक अपने घर से दादी के पास जाने का कहकर निकली थी।

तभी बीच रास्ते में उसने और उसके बॉयफ्रेंड  ने बातों में बहलाया और गांव के पास ही एक कुएं के करीब ले गए। दोनों ने गला दबाकर  उसको मार दिया। उसके बाद वह जो कपड़े लाई थी वो पहना दिए। बाद में उन्होंने मृतक के गर्दन, गाल, सिर और शरीर के अन्य अंगों पर छुरे से जगह-जगह काट डाला। ताकि शव की पहचान नहीं हो पाए। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................