वोट हमारा कर्त्तव्य और अधिकार दोनो है: माली

युवा रंजना व कीर्ति सैनी ने प्रथम बार मतदान कर किया खुशी का इजहार

Apr 26, 2024 - 18:18
 0
वोट हमारा कर्त्तव्य और अधिकार दोनो है: माली

गुरला (बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा शहर में मतदान करने के लिए लोगों में अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। युवा मतदाता, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं सहित अन्य मतदाताओं ने भी बढ़चढ़ कर मतदान किया। भीलवाड़ शहर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 180 भाग संख्या 171-172 विजय सिंह पथिक नगर के मतदान केंद्र राजीव गांधी सामुदायिक भवन में स्टेट फेडरेशन ऑॅफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने अपने परिवारजनों सहित वरिष्ठजनों के साथ मतदान कर एक आदर्श मतदाता होने का परिचय दिया। इनके साथ ही जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, शंभु प्रसाद माली, श्रीमती कमला देवी, सागर माली, विद्या माली, मुकेश बुलिवाल, कीर्ति सैनी, रंजना माली सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने मतदान कर जागरूक नागरिक होने का दायित्व निभाया। इसी मतदान केन्द्र पर विजय सिंह पथिक नगर निवासी युवा रंजना बुलिवाल व किर्ती सैनी ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कर आज वे बेहद खुश एवं उत्साहित है। इन्होंने अन्य युवा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। 
प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं को हर्षोउल्लास के साथ भाग लेना चाहिए। यह हमारा कर्त्तव्य और अधिकार दोनो है। वोट का कोई मोल नहीं होता। अतः मतदान अवश्य करना चाहिए, ताकि बेहतरिन सरकार का चयन किया जा सके। वही उन्होंने भीलवाड़ा जिले में शांतिपूर्वक व निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निर्वाचन अधिकारी सहित भीलवाड़ा जिले के सभी आम मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................