रामनवमी भव्य शोभायात्रा, झांकी निकलते देख समस्त नगर का हुआ माहौल राममय

Apr 19, 2024 - 22:30
 0
रामनवमी भव्य शोभायात्रा, झांकी निकलते देख समस्त नगर का  हुआ माहौल राममय

 बदायूँ/यूपी (अभिषेक वर्मा)
 बदायूँ/यूपी - नगर दातागंज में रामनवमी भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ , झांकीयों को निकलते देख समस्त नगर का माहौल राममय हो गया। बताते चलें  दिन शुक्रवार को मेला चेयरमैन मोंटी गुप्ता व नगर के गणमान्य समाज सेवियों के सौजन्य से रामनवमी भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन आदर्श नगर पालिका परिसद चेयरपर्सन दातागंज नैना गुप्ता के पति वरिष्ठ भाजपा नेता सर्व समाज हितैषी नितिन गुप्ता उर्फ़ अनूप भैया ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ आरती उतार कर तिलक लगाकर किया। नगर में शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साथ ही सड़कों पर राम भक्तों का सैलाब देखने को मिला।

शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ उम्र पड़ी। श्रीराम भक्तों द्वारा कई जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ढोल गाजे बाजे के साथ  निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शोभायात्रा के साथ दिखे। शोभा यात्रा में दातागंज प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ पुलिस जवानों के साथ स्वयं व्यवस्था संभालते देखें ,जिसके चलते दातागंज पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखी। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने पुलिस के जवानों को जगह-जगह पर मुस्तैदी से तैनात किया था। कई संगठन के लोगों ने प्रभारी निरीक्षक दातागंज का पटका उड़कर  सम्मान समारोह किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष राजीव तोमर, वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण गौरब गुप्ता, शैलेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट, डॉक्टर सुभाष मैथिल, पत्रकार सतीश सक्सेना,वरिष्ठ भाजपा नेता देवेश तोमर, युवा नेता चेयरपर्सन दातागंज के पुत्र लक्ष्य गुप्ता, युवा नेता वरुण गुप्ता , शिवम सैनी, भाजपा नेता केशव सक्सेना  आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................