खरमास आज 14 मार्च से शुरू अगले एक महीने तक मांगलिक कार्यों पर रहेगी रोक

Mar 14, 2024 - 19:06
 0
खरमास आज 14 मार्च से शुरू अगले एक महीने तक मांगलिक कार्यों पर रहेगी रोक

 आज सूर्य 14 मार्च को मीन राशि मे प्रवेशं कर गए हैं । योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि सूर्य का किसी राशि में प्रवेश होना प्रवेश संक्रांति कहलाता है।  जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मीन संक्रांति कहा जाता है। मीन गुरु देव बृहस्पति की जलीय राशि है। और इसमें सूर्य का प्रवेश विशेष परिणाम पैदा करता है। बीमारियां और रोग बढ़ते हैं । लोगों के मन में खूब सारी चंचलता आ जाती है। इस समय ज्योतिषीय कारणों से शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसलिए इसे मीन खरमास भी कहां जाता है। सूर्य आज  मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं।  इसलिए मीन मलमास 14 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगा।
खरमास में इन कार्यों पर रोक .... खरमास में शादी-विवाह वर्जित होता है। इस समय नए मकान का निर्माण और संपत्ति का क्रय करना वर्जित होता है। इस दौरान नया व्यवसाय या नया कार्य आरम्भ न करें। अन्य मंगल कार्य जैसे द्विरागमन, कर्णवेध, और मुंडन भी वर्जित है।  अगर प्रेम विवाह या स्वयंवर का मामला हो तो विवाह किया जा सकता है। जो कार्य नियमित रूप से हो रहे हों उनको करने में भी खरमास का कोई बंधन या दबाव नहीं होता है।  सीमान्त, जातकर्म या अन्नप्राशन भी किया जा सकता है।

  • कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................