बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, बस स्टैंड खोलने की मांग

Mar 6, 2025 - 13:35
 0
बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, बस स्टैंड खोलने की मांग

 नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने मंगलवार को जयपुर में राजस्थान के डिप्टी सीएम एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात कर बानसूर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग को उठाते हुए बानसूर में बस स्टैंड खोलने का अनुरोध किया।  

विधायक शेखावत ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बानसूर में बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से बस स्टैंड की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। वर्तमान में यात्रियों को सड़कों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।  

उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जल्द से जल्द बानसूर में एक सुव्यवस्थित बस स्टैंड स्थापित किया जाए, जिससे स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। इस पर मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने आश्वासन दिया कि इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उचित निर्णय लिया जाएगा। विधायक की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीद जगी है कि जल्द ही बानसूर में बस स्टैंड की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा करना सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है