भूपेन्द्र यादव मोदी सरकार में बने कैबिनेट मंत्री: वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके हैं यादव

Jun 9, 2024 - 19:46
 0
भूपेन्द्र यादव मोदी सरकार में बने कैबिनेट मंत्री: वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके हैं यादव

नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ ही 68 केंद्रीय मंत्रियों ने भी शपथ ली है।  इस बीच राजस्थान दिग्गज नेता जो मोदी-शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं। अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने भी मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है । नरेन्द्र मोदी सरकार में अलवर से नव निर्वाचित सांसद भूपेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री पद मिलना पूर्व से ही तय माना जा रहा था । अलवर को पहली बार केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद मिला है। ऐसे में एनडीए सरकार में अलवर का ओहदा बढ़ा है।
मोदी सरकार में भूपेन्द्र यादव को पुन: कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनकी टीम से जुडे सदस्यों ने पूर्व से ही अनुमान लगाया हुआ था ।इससे पहले भूपेन्द्र यादव मोदी 2.0 सरकार में भी कैबिनेट मंत्री वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके हैं। उनके राजनीतिक व प्रशासकीय अनुभव को देखते हुए ही यादव का पुन: कैबिनेट मंत्री बनना अलवर सांसद क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा ।
अलवर को केन्द्र में दूसरी बार मिलेगा प्रतिनिधित्व  - अलवर को केन्द्र सरकार में दूसरी बार प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व में कांग्रेस पार्टी से जितेन्द्र सिंह मनमोहन सिंह सरकार में गृह राज्य मंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री रह चुके हैं। लेकिन जितेन्द्र सिह को राज्य मंत्री बनाया गया था। अब मोदी 3.0 सरकार में भूपेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनने पर अलवर के विकास को तेजी मिल सकेगी।।
राजनीतिक कौशल है आधार - 30 जून 1969 को अजमेर में जन्मे भूपेन्द्र यादव उच्च सदन राज्य सभा में वर्ष 2012 में राजस्थान से सांसद चुने गए तब से अब तक वे राज्य सभा के सदस्य रहे वे गवर्नमेंट कॉलेज अजमेर में छात्र संघ के उपाध्यक्ष चुने गए थे। वर्ष 2010 में भाजपा के राष्टीय सचिव तथा वर्ष 2014 में भाजपा के राष्टीय महासचिव बने। झारखंड के चुनाव सह प्रभारी, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट, मणिपुर एवं उडीसा के चुनाव प्रभारी भी रहे। यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चुनाव अलवर संसदीय क्षेत्र से लड़ा और 48 हजार 282 वोटों से जीत दर्ज की।
सांसद भूपेन्द्र यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टीम का सदस्य माना जाता है। इस कारण मोदी 3.0 सरकार में भूपेन्द्र यादव को पुन: मंत्री बनाया गया है ।इसके अलावा वे देश में ओबीसी समाज का बडा चेहरा हैं। भूपेन्द्र यादव पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। और पूर्व में राम जन्म भूमि एवं राम सेतू के पैरोकार रह चुके हैं।

  • शपथ लेने वाले 68 मंत्री

1.राजनाथ सिंह
2.अमित शाह
3.जेपी नड्डा
4.नितिन गड़करी
5.अजय टम्टा
6.रवणीत बिट्टू 
7. मनसुख मांडविया 
8.रक्षा खड़से
9.प्रताप राव जाधव 
10.पीयूष गोयल
11.मुरलीधर मोहोल 
12.रामदास आठवले 
13.शिवराज सिंह चौहान 
14.ज्योतिरादित्य सिंधिया
15.सावित्री ठाकुर 
16.वीरेंद्र खटीक, 
17. दुर्गादास उईके 
18.तोखन साहू
19.गजेंद्र शेखावत 
20.भगीरथ चौधरी 
21.अर्जुन राम मेघवाल 
22.अश्विन वैष्णव
23.भूपेन्द्र यादव
24.जीतन राम माँझी
25.रामनाथ ठाकुर 
26.नित्यानन्द राय
27.गिरिराज सिंह 
28.चिराग़ पासवान 
29.सतीश दूबे
30.राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह
31.अन्नपूर्णा देवी 
32.चंद्र प्रकाश 
33.सी आर पाटिल
34.जितिन प्रसाद 
35.पंकज चौधरी 
36.अनुप्रिय पटेल 
37.जयंत चौधरी 
38.बीएल वर्मा
39.एसपीएस बघेल 
40.कीर्तिवर्धन सिंह

41.संजय बंडी
42.जी कृष्णा रेड्डी
43.कृष्णपाल गुर्जर
44.राव इंद्रजीत सिंह 
45.मनोहर लाल खट्टर 
46.किरण रिज़िजू
47.सर्वानंद सोनोसाल 
48.शान्तनु ठाकुर
49.हर्ष मल्होत्रा 
50.शोभा करंदलाजे 
51.एचडी कुमारस्वामी 
52.सुरेश गोपी
53.निर्मला सीतारामन
54.श्रीपद नायक
55.राम मोहन नायडू किंजरापु
56.चंद्रशेखर पेम्मासानी
57.मुरलीधर मोहल
58.कृष्णपाल गुर्जर
59.एस जयशंकर
60.प्रल्हाद जोशी
61.एच डी कुमारस्वामी
62.जितेंद्र सिंह
63.किरेन रिजुजु
64.शांतनु ठाकुर
65.अश्विनी वैष्णव
66.हरदीप सिंह पुरी
67.सर्वानंद सोनोवाल
68.भूपति राजू श्रीनिवास

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................