प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली(भीलवाड़ा) उपाध्यक्ष नियुक्त

अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन संस्थान पुष्कर की नवीन कार्यकारिणी गठित

Jun 2, 2025 - 11:19
 0
प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली(भीलवाड़ा)  उपाध्यक्ष नियुक्त

अजमेर (राजकुमार गोयल)  अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन आज पुष्कर में किया गया। पुष्कर स्थित माली समाज की धर्मशाला में आयोजित समारोह में संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री व मेवाड़ माली समाज के अग्रणी नेता गोपाल लाल माली को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस कार्यकारिणी में राजस्थान के समस्त जिलों सहित देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को भी  शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समारोह पश्चात् सामूहिक रूप से पुष्कर सरोवर दुग्धाभिषेक किया। तत्पश्चात सरोवर की पूजा अर्चना के बाद विधिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती भी की गई।

अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन संस्थान की नवीन कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला को संरक्षक बनाया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहादूर सिंह भाटी व मंगनीराम अजमेरा को बनाया गया। भीलवाड़ा निवासी गोपाल लाल माली के साथ ही रूपचंद मारोठिया, ताराचंद गहलोत, मदन लाल बागड़ी व हीरालाल भाटी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संस्थान के महामंत्री पद पर कैलाश चौहान, कोषाध्यक्ष बलदेवराम कच्छावा, सहकोषाध्यक्ष मोहन लाल उबाणा, सचिव जितेन्द्र मारोठिया सहित विधि मंत्री धर्मेन्द्र सिंह टांक व अजय कुमार सैनी, माखन लाल मारोठिया बनाये गये।
पहली बार अखिल भारतीय सेवा सदन की कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों सहित देशभर के 151 सदस्य शामिल किये गये। इस समारोह में नई कार्यकारिणी द्वारा तीन साल के कार्यकाल में विभिन्न कार्यों सहित धर्मशाला विकास के लिए पांच करोड़ रूपये का लक्ष्य रखा गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................