उपमुख्यमंत्री बैरवा ने सिरोही सर्किट हाउस में किया पौधरोपण

Jun 15, 2025 - 17:54
 0
उपमुख्यमंत्री बैरवा ने सिरोही सर्किट हाउस में किया पौधरोपण

सिरोही 15 जून  (रमेश सुथार)

राजस्थान को जल संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत सिरोही जिले के मलेरा टोल, सिरोही सर्किट हाउस व शिवगंज में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। 
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के एक दिवसीय सिरोही दौरे पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने साफा व दुप्पटा पहनाकर स्वागत सत्कार किया व शिष्टाचार भेट की। उपमुख्यमंत्री बैरवा ने सिरोही सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और जल्द समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।
इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व सांसद देवजी पटेल, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, नारायण देवासी, गोपाल माली, चिराग रावल, हार्दिक देवासी, हरीश लोहार,  कैलाश मेघवाल, जीतू गर्ग, अजय वाला, दीपेंद्र सिंह, प्रवीण राठौर, लोकेश खंडेलवाल, गोविंद सैनी, ललित प्रजापत, महिपाल चारण, गीता पुरोहित, हेमलता पुरोहित, जितेंद्र खत्री, भंवर माली, अनिल प्रजापत, कल्पना पुरोहित, बाबूसिंह माकरोडा, अजय भट्ट, माणकचंद सोनी, सुनील गुप्ता, सूर्यवीरसिह चारण, शिवलाल जीनगर, इंदरसिंह, रामलाल परिहार, महेंद्रसिंह परिहार, अमृत सुथार, गोविंद माली, हिम्मत छिपा, नाथू देवासी, सुमन कोली, मनोज जैन, खेताराम माली, भैराराम देवासी, राजा बंजारा, गणपत मेघवाल, नरेश रावल, नरेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................