दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

May 5, 2024 - 17:58
May 5, 2024 - 17:59
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

सवाईमाधोपुर (राजस्थान)  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर सवाईमाधोपुर जिले में दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आ रही है। रविवार तड़के हुए भीषण सड़क​ हादसे में अब तक 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद के दिशा निर्देश दिए है। वहीं सचिन पायलट ने घटना पर दुख जाहिर किया है।

इन लोगों की हुई मौत - सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र राम अवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामावतार शर्मा और सतीश शर्मा की मौत हो गई।

हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

कार से त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन को जा रहा था परिवार - पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। उस दौरान एक परिवार कार से रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहा था। बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार छह लोगों की तत्काल मौत हो गई। साथ ही, इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस - हादसे की सूचना के बाद एएसीपी दिनेश यादव और डिप्टी अंगद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बौली थाना पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद शवो का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, पुलिस अभी अज्ञात वाहन की तलाशी में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस- वे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 6 नागरिकों के काल कवलित होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। 

संबंधित अधिकारियों को प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................