अवैध रूप से हरी लकड़ी से भरे 2 ट्रैक्टर जप्त
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपवन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन में वनपाल नाका सीताछैड ने कार्रवाई करते हुए वैर पुलिस थाने के पास दो अवैध रूप से हरी लकड़ी को भर कर अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टरों को राजस्थान वन अधिनियम के तहत जप्त किया गया। नरेश सैनी फॉरेस्टर ने बताया की वैर पुलिस थाने के पास गस्त के दौरान दो टैक्टरों में हरी लकड़ी भरी हुई दिखाई ।जिनको रोक कर टैक्टर चालको से हरी लकड़ी से संबधित दस्तावेज मांगे। चालकों ने हरी लकड़ी से संबधित कोई भी दस्तावेज ना होना बताया। मौके पर ही अवैध रूप से हरी लकड़ी को काट कर अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए वैर पौधशाला में खड़ा किया गया। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है। टैक्टरों में भरी अवैध रूप से हरी लकड़ी की कार्रवाई में हरिओम सैनी ,पुष्पेंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

