विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

बदायूँ की दातागंज विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन: दातागंज विधायक बोले - भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत, भाजपा का मूल एजेंडा है, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास,

Apr 8, 2025 - 18:22
Apr 8, 2025 - 18:30
 0
विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

बदायूँ  (यूपी/अभिषेक वर्मा) जनपद बदायूँ की विधानसभा 117 दातागंज के विकास खण्ड दातागंज में दिन मंगलवार को भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कासगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष के. पी सिंह, डीसीएफ अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर एस पाल,  ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि  समरेर धीरज सक्सेना , ब्लॉक प्रमुख उसावां प्रतिनिधि दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह शाक्य प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव तोमर, दातागंज चेयरपर्सन पति नितिन  गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेश तोमर, जिला मंत्री भाजपा नेता तेजपाल सागर , भाजपा नेता अंशुल सागर , भाजपा नेता भुवनेश प्रताप सिंह, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रो पर  पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी की रीढ बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा बनाती है।  प्रदेश और देश में पार्टी विकास का नया अध्याय लिख रही है। साथ ही उन्होंने सक्रिय सदस्यों का स्वागत के साथ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के. पी सिंह कासगंज को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, सम्मेलन में देश और प्रदेश में सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की और सभी सक्रिय सदस्यों को हर बूथ पर लाभार्थियों तक सरकार की हर योजना को पहुंचाने और सही जानकारी को देने पर विचार विमर्श किया। साथ ही विधायक दातागंज ने कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का फर्ज बनता है की वो पार्टी को मजबूती प्रदान करे और समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख मे साथ खड़ा हो।

भाजपा पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है। कार्यकर्ता कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। सब की अपनी अपनी एक पहचान होती है। पार्टी को ख़डी करने ओर सत्ता तक लाने मे हर कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहता है। दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज कार्यकर्ताओ की वजह से पार्टी एक विशाल पार्टी का रूप ले पायी है। आज देश के विभिन्न प्रदेशो मे भाजपा सरकारें है ओर केंद्र सरकार भी पिछले दस सालों से भाजपा पार्टी की है। आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी है। विपक्ष विकास को देखने में असमर्थ है, जबकि प्रदेश देश का नागरिक विकास कार्य की प्रशंसा कर रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष कासगंज के.पी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन करती है। हर छोटे बड़े कार्यकर्ता का सम्मान करती है, भाजपा पार्टी फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम करती है, यह पार्टी छोटे से कार्यकर्ताओं को सिंहासन पर बैठाने का कार्य करती है,भाजपा पार्टी ने कई सकारात्मक संदेश दिए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता  जिला महामंत्री शारदाकांत उर्फ़ शीकू भैया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नींव बताते हुए, उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गुप्ता , बीजेपी नेता मंडल अध्यक्ष दातागंज वीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर , राज कश्यप, नरेशपाल सिंह पाल , राहुल कुमार लोधी , वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सिंह तोमर,पन्ना लाल शाक्य, वरिष्ठ नेता बीजेपी ओमप्रताप सिंह,बीजेपी नेता भावेश प्रताप सिंह, बीजेपी नेता अंशुल सागर, विपिन गुप्ता , बीजेपी नेता डॉ.इश्तियाक , भाजपा नेत्री आशा कन्नौजिया , बीजेपी नेता नेत्रपाल सागर, बीजेपी नेता देवनारायण कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................