बरलूट मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित

Jun 15, 2025 - 12:39
 0
बरलूट मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित


सिरोही 15 जून (रमेश सुथार वराडा)
भाजपा बरलूट मण्डल में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के गोरवमयी 11 वर्ष पूर्ण होने पर मण्डल स्तरीय संकल्प सभा कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित के नेतृत्व में उपाध्यक्ष हनवंत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य वक्ता पूर्व जिला मंत्री तुलसीराम पुरोहित के सानिध्य में आयोजित हुई। 

 कार्यशाला के मुख्य वक्ता तुलसीराम पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को  संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों के शासन के दौरान देश में ऐतिहासिक फैसले लिए गए। जैसे जन-धन योजना, मुफ्त अनाज, उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण,हर घर जल योजना, तीन तलाक़, धारा 370, राम मंदीर निर्माण, सर्जिकल, एयर स्ट्राइक सहित अनेक जनहित कार्यक्रम किये जा रहे है। सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें इसलिए यह संकल्प से सिद्धी तक अभियान चलाया जा रहा है। 

मंडल महामंत्री खेताराम मालवीय ने संगठन के आगामी कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 17 जून तक पंचायत स्तर पर चौपाल, 17 से 20 जून योग प्रशिक्षण और 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किये जायेंगे, जबकि 23 जून को पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करेगी। वहीं 25 जून को लोकतंत्र हत्या दिवस, 29 जून को मन की बात कार्यक्रम और 30 जून को हुल दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने अहमदबाद विमान हादसे पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट मौन रखकर श्रदांजलि दी। कार्यक्रम संचालन महामंत्री खेताराम ने किया। स्वागत उपाध्यक्ष हनवंत सिंह व महामंत्री दिनेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस मौके पर कार्यशाला में उप प्रधान नारायण सिंह, उपाध्यक्ष शंकरलाल,संयोजक माधूराम चौहान, सह संयोजक नाथूसिंह, महेंद्र पुरोहित, जीवन पुरोहित, मोहन सुआरा, चुन्नीलाल,सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, माता बहने व ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................