वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत राउमावि में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Jun 16, 2025 - 12:44
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत राउमावि में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

 सिरोही (रमेश सुथार) वराडा-वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत राउमावि में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन,विद्यार्थी उत्साह के साथ दे रहे है उपस्थिति। वराडा शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशोंनुसार राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में गत 5 जून से वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत जागरूकता अभियान के अनेक कार्यक्रमों का प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे है वराडा विद्यालय के प्रभारी अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों ने आज इसी कड़ी में चार्टों पर अनेक तरह के स्लोगन लिखें जिसमें जल ही जीवन है,जल है तो कल है,पानी एक लाभ अनेक,शिक्षा ज्ञान बढ़ाती है,पानी जान बचाता है,बूँद-बूँद से सागर बने आदि प्रमुख रहे इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह भी बढ़ रहा है शर्मा ने बताया कि वे प्रतिदिन विद्यार्थियों के सहयोग से जन जन तक जागरूकता का प्रयास कर रहे हैं आने वाले दिनों में गॉंव में कलश यात्रा,साइकिल रैली,पेम्पलेट वितरण व प्रभात फेरी का भी आयोजन करेंगे, दैनिक कार्यक्रमों में विद्यालय की मनीषा माली,दीपिका पुरोहित, निरमा घांची,कोमल भारती, किरण भारती,दीक्षा कुँवर,भाग्यश्री,सोनाक्षी,लक्ष्मी देवासी,टीना गर्ग सहित मनीष माली,प्रदीप सिंह,कुणाल हीरागर,जिगर पुरोहित,यशपाल पुरोहित,कमलेश कलावन्त,केसाराम अपना योगदान दे रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................