ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के द्वारा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी महाराज को ज्ञापन भेजा

आगरा (अनिल गुप्ता) ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज प्रति दिन सरकारी गौशाला और ग्राम पंचायत प्रधानो व सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार की खबर सुनते रहते हैं आज सुबह ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ठाकुर नम्रता सिंह चौहान को आगरा जिला अधिकारी कार्यालय भेजा तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के प्रेरणा स्त्रोत आदित्यनाथ योगी महाराज के लिए ज्ञापन तैयार कराया इसमें निवेदन है कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संरक्षण संत राधा मोहन दास परमहंस महाराज, राष्ट्रीय संयोजक संत रामचन्द्र महाराज व सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से पांच सूत्री मांगों रखी गई है इसमें निम्न हैं
- (१)गर्मी का मौसम आ चुका है गर्मी के मौसम में बेसहारा गौ माता दर दर भटक रही है और पानी की व्यवस्था कराई जाऐ
- (२) ग्राम व शहरों में बेसहारा गौ वंश की उचित व्यवस्था कराई जाए। तथा गौ तस्करी पूर्ण प्रतिबंध लगाऐ।व गौ हत्या बंद हो
- (३) सरकारी गौशालाओं की जांच कराई जाए कि गौ माता को उचित व्यवस्था है कि नहीं तथा भ्रष्टचारी ग्राम पंचायत प्रधान, सचिव, बीडीओ कितना पैसा हड़पा रहे हैं
- (४) उत्तर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत प्रधान, सचिव,बीडीओ पर आई टी आर की जांच कराई जाए कि कितना विकास कराया है कितना पैसा हड़पा है
- (५) उत्तर प्रदेश से गौ माता को राज्य माता घोषित करें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी महाराज आप सच्चे गौ भक्त हैं इस लिए गौ माता की तरह ध्यान केंद्रित करें ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन आपका सदैव आभारी रहेगा। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ठाकुर नम्रता सिंह चौहान, आगरा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राकेश,आशा रानी,दाना श्री देवी और अनेकों कार्यकर्ता पहुंचे और जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। गौ माता पर अत्याचार अब सहन नहीं होगा।आओ मिलकर गौ माता की सेवा और रक्षा करें






