कृषि भूमि का विरासत नामांतरण खोलने के नाम रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Dec 4, 2024 - 13:52
 0
कृषि भूमि का विरासत नामांतरण खोलने के नाम रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

करौली में एसीबी टीम ने नामांतरण खोलने के नाम पर 6 हजार 5 सौ रुपए की रिश्वत लेते हुए  सायपुर गुनेसरा के हलका पटवारी पूरन चंद खारवाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में 1500 रुपए ले चुका था। भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि सायपुर गुनेसरा हल्का में तैनात पटवारी द्वारा कृषि भूमि का विरासत के आधार पर नामांतरण खोलने के नाम पर 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मामले का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी पटवारी ने 1500 की रिश्वत ले ली। सत्यापन के बाद मंगलवार को भरतपुर उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने करौली-गंगापुर मार्ग स्थित गदका की चौकी क्षेत्र में जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को 6500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है