बांध में डूबने से देवरानी-जेठानी की मौत:एक की 3 महीने पहले हुई थी शादी

May 28, 2024 - 07:06
 0
बांध में डूबने से देवरानी-जेठानी की मौत:एक की 3 महीने पहले हुई थी शादी

डूंगरपुर ,राजस्थान 

डूंगरपुर के सरोदा थाना क्षेत्र के गड़ावासन  बांध में कपड़े धोने के बाद नहाने उतरी देवरानी-जेठानी गहरे पानी में डूब गई। आसपास कपड़े धो रही अन्य महिलाओं के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब 1 बजे  सरोदा थाना क्षेत्र के गड़ावासन एनिकट (बांध) पर हुआ। देवरानी की शादी तो 3 महीने पहले ही हुई थी।

सरोदा थाना एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया- गड़ावासन गांव की रहने वाली 2 महिलाएं कपड़े धोने गई थी। देवरानी उर्मिला (23) पत्नी महेंद्र कलासुआ और उसकी जेठानी जसोदा (26) पुत्र राजेंद्र कलासुआ दोनों सोमवार दोपहर गड़ावासन बांध में कपड़े धोने गई। कपड़े धोने के बाद दोनों बांध में नहाने उतर गई। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई, जिससे दोनों डूबने लगी। उनकी बचाने-बचाने की आवाज सुनकर बांध के बाहर कपड़े धो रही दूसरी महिलाएं चिल्लाई। जिस पर आसपास के लोग दौड़कर आए। वहीं, गांव के लोग भी पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों पानी के गहराई में डूब गई थी।
लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी के बाहर निकाला, लेकिन डूबने से दोनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर सरोदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, दोनों के पीहर नंदोड और खड़लई गांव से भी लोग पहुंच गए। पुलिस दोनों के शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए, जहां पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

3 महीने पहले हुई थी उर्मिला की शादी
देवरानी उर्मिला पत्नी महेंद्र कलासुआ की शादी 3 महीने पहले ही 17 फरवरी 2024 को हुई थी। वहीं, जेठानी जसोदा की शादी के 7 साल हो चुके हैं। उसके कोई बच्चा भी नहीं है। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं की मौत को लेकर जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................