जल संसाधन मंत्री ने ‘वंदे-गंगा जल संरक्षण जन अभियान‘ की प्रगति की समीक्षा

Jun 15, 2025 - 18:31
 0
जल संसाधन मंत्री ने ‘वंदे-गंगा जल संरक्षण जन अभियान‘  की प्रगति की समीक्षा

भरतपुर, 15 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत ने जिले में ‘वंदे-गंगा जल संरक्षण जन अभियान‘ की प्रगति की रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा कर अधिकारियों को संबोधित किया। 
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान जन अभियान के तहत शहरों एवं गांवों में सभी जलस्रोतों का संरक्षण कर वर्षाजल संरक्षण की पहल की है। इससे आने वाले समय में प्रदेश में समृद्धि के द्वार खुलेंगे, पर्यावरण में सुधार के साथ ही किसानों को सिचाई का पानी एवं आम नागरिकों व जीवजन्तुओं को पेयजल मुहैया होगा। उन्होंने कहा कि अभियान में जिन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है वे सक्रियता से भागीदारी निभाते हुए आमजन को इस अभियान में अधिक से अधिक जोडें जिससे अभियान की सार्थकता सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षाजल का संरक्षण होगा तो निश्चित रूप से क्षेत्र में खुशहाली आयेगी, हरियालो राजस्थान के तहत लगाये जाने वाले पौधों का पानी मिलने से हरित प्रदेश का सपना साकार होगा। 
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर भरतपुर शहर में सभी ऐतिहासिक जलकुण्डों का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है इससे जल संरक्षण की परम्परा जीवित होने के साथ शहर में जल भराव की समस्या से निजात मिलगी। उन्होंने जलकुण्डों पर किये गये कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इसमें अब स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी बढायें जिससे पर्यटन विकास की दृष्टि से भी इनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने जल कुण्डों के आसपास पौधारोपण का प्लान भी तैयार कर उनकी देखरेख की व्यवस्था भी सुनिश्चत करने के निर्देश दिये। 

गांव-गांव तक पहुंचायेँ  संदेश-
    जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि ‘वंदे-गंगा जल संरक्षण जन अभियान‘ की उपयोगिता को साकार करने के लिए सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए गांव-गांव तक जागरूकता लानी होगी। प्रत्येक गांव में अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित कर हमारी जल संरक्षण की परम्परा को जीवित करते हुए आमजन को भागीदार बनायें। उन्होंने हरी-भरी पोखर कार्यक्रम के तहत गांवों की पोखरों में स्वच्छ जल संरक्षण की व्यवस्था करने एवं कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को भागीदारी के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। 
पौधारोपण कर देखभाल के हो पुख्ता प्रबन्ध-
जिला प्रभारी मंत्री ने बरसात के समय सभी राजकीय संस्थानों एवं चारागाह, सिवायचक भूमि पर भी पौधारोपण कर देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ‘वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान‘ अंतर्गत बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करें तथा जल संरचनाओं के विकास के साथ पारंपरिक जल स्रोतों को सहेंजे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय से आने वाले समय में बरसात के पानी का सदुपयोग होगा तथा हरक्षेत्र में खुशहाली आयेगी। जलस्रोतों की आन वाले समय में पर्यटक स्थल के रूप में पहचान बनेगी, पौधारोपण से जैव विविधता भी बढेगी। 
विद्युत एवं पेयजल समस्याओं का हो त्वरित निराकरण-
जिला प्रभारी मंत्री ने गर्मी के मौसम में विद्युत एवं पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मौसम में खराबी के कारण विद्युत सप्लाई के व्यवधान आने पर शीघ्र निराकरण करे। पेयजल के लिए सभी क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चत कर आवश्यक होने पर वैकल्पिक व्यवस्था कर आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिवस विभागीय स्तर पर भी प्राप्त समयस्याओं को अवलोकन कर निराकरण करायें।
जलसंरक्षण कार्यों का मौके पर निरीक्षण-
    जिला प्रभारी मंत्री ने प्रदेश में चल रहे ‘वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान‘ अंतर्गत भरतपुर में जलस्रोतों के जीर्णोद्धार कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जलस्रोतों के रखरखाव से जल संरक्षण का सपना साकार होन जा रहा है। उन्होंने सेवर पंचायत समिति के ग्राम बांसीखुर्द में तालाब गहराईकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य का निरीक्षण कर ग्रामीणों से रूबरू होकर इसमें सक्रियता से सहयोगी बनने का आव्हान किया। उन्होंने भरतपुर शहर में ब्रहम्चारी की बगीची कुण्ड, गोलमोल कुण्ड के संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण कार्य का अवलोकन कर कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर के सभी कुण्डों के रखरखाव कार्य से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की सार्थकता साकार हुई है। उन्होंने हीरादास कुण्ड, सेवर कुण्ड, ब्रिजेन्द्र बिहारी कुण्ड, एसपी ऑफिस कुण्ड, कच्चा कुण्डा के सौन्दर्यकरण एवं रखरखाव कार्य की सराहना की।
जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने अभियान के तहत हुए कार्याें की विभागवार प्रगति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। इस अवसर पर निदेशक घना मानससिंह, आयुक्त बीडीए प्रतीक जुईकर, सचिव नीलिमा तक्षक, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनय मित्र, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................