गौरव जोशी बने जिला अध्यक्ष व रामावतार पारीक जिला संयोजक

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री बृजेश पारीक के ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा (गोटे वाला) के निर्देश से राजस्थान प्रदेश के जिलाध्यक्षों, जिला संयोजक, मीडिया प्रभारी की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उसी के तहत बोरावड़ निवासी गौरव जोशी को डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष व रामावतार पारीक को जिला संयोजक, बोरावड़ निवासी साकेत शर्मा को जिला प्रभारी व हरिश शर्मा को जिला मिडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्षों को जिला कार्यकारिणी को आगामी 30 दिवस के भीतर जिला कार्यकारिणी बनाकर जल्द से जल्द सूची भिजवाने के लिए भी कहा गया है।






