सैनी आदर्श माध्यमिक विद्यालय देहली गेट कामां में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

Jun 5, 2025 - 04:19
 0
सैनी आदर्श माध्यमिक विद्यालय देहली गेट कामां में  हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

कामां (डीग/ हरिओम मीना) कामां कस्बे के सैनी आदर्श माध्यमिक विद्यालय देहली गेट के प्रांगण में विशेष मेधावी प्रतिभाओं का  सम्मान समारोह  हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जिसमें कक्षा 10 वीं, 8 वीं,5 वीं बोर्ड  परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का तिलक गुलाल,पुष्प माला,दुपट्टा व फैंटा बांधकर और मिठाई खिलाकर व ठंडाई पिलाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर संस्था प्रधान शिव राम सैनी ने कहा कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है,जैसे किविद्यालय के छात्रप्रवेश सैनी पुत्र श्री राम दास सैनी निवासी देहली गेट कामां ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 92.33% अंक प्राप्त कर अपना, अपने माता पिता का, गुरुजनों का नाम रोशन किया है, परी सैनी, दक्ष सैनी पुत्र श्री बिहारी लाल सैनी जैसे होनहार छात्रों ने A ग्रेड प्राप्त  की है, वैसे ही अगर छात्र अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन लगाकर नियमित कठिन परिश्रम करें तो जीवन में मनचाहे लक्ष्य प्राप्त किये जा सकते हैं,  कठिन परिश्रम ही सफलता का श्रेष्ठ मार्ग है 
इस अवसर पर व्यवस्थापिका श्री मति संतोष सैनी ने सफलता का श्रेय बच्चों का स्वयं का कठोर परिश्रम, माता पिता का स्कूल के प्रति विश्वास, अध्यापकों की मेहनत लगन व बच्चों का उचित मार्ग दर्शन बताया! तथा सैनी आदर्श माध्यमिक विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई सम्मान समारोह में सूर्यप्रकाश सैनी दुर्गा प्रसाद सैनी राजकुमार राकेश कुमार सैनी व्याख्याता नीरज सैनी मनीषा सैनी चंचल सैनी बिहारी लाल सैनी आदि अध्यापक व अभिभावक गण मौजूद रहे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................