स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, मूंगथला में दो साल से संचालित अवैध क्लिनिक बंद

Jun 13, 2025 - 14:47
 0
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, मूंगथला में दो साल से संचालित अवैध क्लिनिक बंद

सिरोही  (रमेश सुथार)

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी के निर्देशन में चिकित्सा विभाग द्वारा शुक्रवार को आबू रोड ब्लॉक के मूंगथला गांव में अवैध रूप से संचालित एक क्लिनिक पर कार्यवाही की गई।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंच कर भेराराम मेघवाल पुत्र धनाराम द्वारा पिछले दो वर्षों से अधिक समय से संचालित अवैध क्लिनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी चिकित्सकीय योग्यता एवं वैध पंजीयन के अभाव में मरीजों का उपचार कर रहा था। मौके पर मौजूद टीम ने नियमानुसार क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया एवं झोलाछाप भेराराम मेघवाल को पुलिस के सुपुर्द कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी। चिकित्सा विभाग की टीम में चनार पीएचसी प्रभारी डॉ. सलीम, वाहन चालक हनुवंत सिंह देवड़ा सहित अन्य स्वास्थ्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि झोलाछाप के विरुद्ध विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के कारण आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि उपचार हेतु केवल पंजीकृत एवं अनुभवी चिकित्सकों से ही चिकित्सा परामर्श प्राप्त करें तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना विभाग को तत्काल उपलब्ध करावें। चिकित्सा विभाग की ओर से ऐसे झोलाछाप के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................