वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित हुई मीडिया राउंड टेबल : अभियान को जन अभियान बनाने में मीडिया महत्वपूर्ण कड़ी

Jun 15, 2025 - 08:47
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित हुई मीडिया राउंड टेबल : अभियान को जन अभियान बनाने में मीडिया महत्वपूर्ण कड़ी


कोटपूतली–बहरोड़, 14 जून  (भारत कुमार शर्मा) राज्य सरकार द्वारा 5 जून से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि अभियान को जन अभियान बनाया जाए इस हेतु सभी हितधारकों मुख्य रूप से मीडिया की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसी को देखते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में मीडिया राउंड टेबल का आयोजन किया गया। 

मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कोटपूतली एवं वंदे गंगा अभियान नोडल बृजेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड हरिमोहन बैरवा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी राहुल आसीवाल सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहें।

उपखंड अधिकारी  चौधरी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान में परंपरागत जल संरक्षण संरचनाओं जैसे टांके, बावड़ी, जोहड, कुएं व तालाब इत्यादि के जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वर्तमान में प्रचलित रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अमृत सरोवर, मैजिक पिट, सोख्ता गड्डा, रिचार्ज सॉफ्ट इत्यादि का सरकार द्वारा निर्माण कर जल संरक्षण एवं संचयन का कार्य किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त आमजन व स्वयं सेवी संस्थाओं की भागीदारी से भी जल संरक्षण हेतु संरचनाएं निर्मित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान 2.0 के तहत वर्षभर निरंतर जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जल एवं पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को आमजन तक पहुंचाने एवं उनकी भागीदारी बढाने के लिए मीडिया कर्मियों के सहयोग की महत्ती आवश्यकता है। 

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता वाटरशेड श्री बैरवा ने पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकों की उपयोगिता तथा जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी। उन्होंने भूजल संग्रहण की महत्ता को रेखांकित करते हुए अभियान की रूपरेखा, गतिविधियों और आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तार से संवाद किया। मीडिया राउंड टेबल के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अभियान की प्रभावी क्रियान्विति के लिए रचनात्मक सुझाव दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................