दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हादसा: 6 महिलाओं सहित सात की मौत, तेज रफ्तार ने ली जान

Apr 27, 2025 - 12:05
 0
दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हादसा: 6 महिलाओं सहित सात की मौत, तेज रफ्तार ने ली जान

नूंह ,(हरियाणा) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरियाणा के नूंह जिले में  गांव इब्राहिमबास के पास शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे के बाद मातम छा गया। चंद सेकेंड में शवों के बिखराव को देखकर हर तरफ चीख-पुकार मची रही। इस दृश्य को देखकर हर किसी के आंसू निकल पड़े। हादसा इतना खौफनाक था कि जब तक लोग मदद को दौड़ते, छह महिला समेत सात सफाई कर्मचारी दम तोड़ चुके थे। पिकअप गाड़ी के ड्राइवर मोनू को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

गांव खेड़ीकलां में इस हादसे के बाद गम का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में किसी के घर में चूल्हा तक नहीं जला। एक व्यक्ति ने बताया कि सभी महिला मजदूरों संबंधित ठेकेदार कम से कम पांच सौ से छह सौ रुपये देहाड़ी देते थे। शाम तक काम करने के बाद सभी अपने घर लौट आते थे। गांव में दिनभर मातम पसरा रहा।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वाली सभी महिलाएं एक ही गांव की थी और उनका घर आसपास ही था। रेशम, पत्नी गुलाब सिंह, 60 वर्षीय प्रेम पत्नी रामसिंह, 40 वर्षीय रत्ना पत्नी रमेश, 30 वर्षीय पिस्ता, 40 वर्षीय जेदेई पत्नी देशराज, 30 वर्षीय सत्नवति पत्नी राजू सभी एक साथ शनिवार सुबह करीब आठ बजे काम करने एक्सप्रेसवे पर आई थीं। इसके अलावा घायल तीन महिला भी खेड़ीकलां की हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे का मुख्य कारण रफ्तार ही है। पिकअप की रफ्तार निर्धारित गति से अधिक थी। ऐसे में सड़क किनारे साफ-सफाई कर रहे 11 सफाई कर्मचारियों को ड्राइवर ने कुचल दिया। इसके बाद पिकअप डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद हर किसी के होश उड़ गए। जब तक वह कुछ समझ पाते, 11 लोग करीब 50 मीटर के दायरे में इधर-उधर पड़े थे और उनमें चीख-पुकार मची थी। घटना के बाद अन्य वाहन चालकों ने तुरंत इसकी जानकारी डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................