राज्य सरकार द्वारा ब्यावर नगर परिषद के विधि सलाहकार/पैनल अधिवक्ता यज्ञेश शर्मा और विजय दगदी नियुक्त

Jun 6, 2025 - 02:49
 0
राज्य सरकार द्वारा ब्यावर नगर परिषद के विधि सलाहकार/पैनल अधिवक्ता यज्ञेश शर्मा और विजय दगदी नियुक्त

ब्यावर | राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) ने आज ब्यावर नगर परिषद में दो अधिवक्ताओं को विधि सलाहकार/पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया है। इनमें एडवोकेट यज्ञेश कुमार शर्मा एवं विजय दगदी को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर आज एडवोकेट यज्ञेश शर्मा व विजय दगदी ने नगर परिषद ब्यावर कार्यालय में शुभ मुहूर्त में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान राजस्व अधिकारी विकास कुमावत सहित सभी ने दोनों अधिवक्ताओं का मुंह मीठा कराकर अभिनन्दन किया। और एडवोकेट यज्ञेश शर्मा व विजय दगदी ने विधि कार्य से सम्बन्धित चर्चा भी की। इस दौरान मौजूद सभी साथी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री देवीशंकर भूतड़ा ने चांगगेट स्थित कार्यालय पर नगर परिषद ब्यावर के दोनों नवनियुक्त विधि पैनल अधिवक्ता यज्ञेश शर्मा एवं विजय दगदी को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस दौरान सीनियर एडवोकेट दुर्गादास राठौड़, सीनियर एडवोकेट सुनील कुमार कौशिक, आशापुरा माता मंडल महामंत्री कृष्णा भूतड़ा, एडवोकेट आशीष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश जांगिड़, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोलू पहलवान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, जिला मंत्री बृजकिशोर शर्मा, जिला सदस्य शिवप्रकाश सामरिया, लक्ष्मणसिंह हुडा, युवा नेता मुकेश घावरी, एडवोकेट जितेन्द्र ठठेरा, एडवोकेट मनीष सांखला, मुंशी अरुण भाटी, एडवोकेट श्यामप्रताप सिंह, गणेश, एडवोकेट रवि साहू, एडवोकेट सुरेंद्रसिंह रावत, एडवोकेट रवि सुखाड़िया, एडवोकेट दिशांक शर्मा, एडवोकेट अरुण नागर, एडवोकेट पुष्पा राठौड़, एडवोकेट गोकुल शर्मा सहित सभी ने शुभकामनाएं दी।

  • जितेन्द्र k ठठेरा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................