RAS (प्री)-2024 का रिजल्ट जारी:3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स ने दिया था एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित आरएएस (प्री)-2024 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। 2 फरवरी को हुई परीक्षा में 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। RPSC ने परीक्षा के दिन शाम को ही आंसर की जारी कर दी थी। 733 पदों पर RAS भर्ती निकाली गई थी। 17 फरवरी को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 आगामी 17 और 18 जून को प्रस्तावित है। यह है कटऑफ... 55.65 प्रतिशत एग्जाम उपस्थिति रही 38 जिलों के 87 शहरों में हुआ एग्जाम पढ़ें ये खबर भी... RAS-प्री एग्जाम में एंट्री पर विवाद, रोने लगे अभ्यर्थी:डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद प्रवेश नहीं देने का आरोप; जाम में फंसने से नहीं दे सके परीक्षा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्री- 2024 का एग्जाम आज दोपहर 12 से 3 बजे तक हुआ। इस दौरान कई सेंटरों पर एंट्री को लेकर विवाद हो गया। अभ्यर्थियों ने सारे डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद भी एंट्री नहीं देने का आरोप लगाया। देरी से पहुंचे अभ्यर्थी एंट्री देने के लिए मिन्नत करते नजर आए। जयपुर में जाम में फंसने के कारण कई परीक्षार्थी देरी से सेंटर पर पहुंचे। पूरी खबर पढने के लिए करें क्लिक मॉडल ANSWER-KEY पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति:RAS (प्री) एग्जाम के बाद RPSC ने की जारी, 5 फरवरी लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस (प्री) एग्जाम-2024 की जारी की गई मॉडल उत्तर कुंजी पर आज से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थी को निर्धारित शुल्क के साथ 5 फरवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवाने का अवसर दिया है।






