वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत महात्मा गांधी मैमोरियल अवार्ड से होंगे सम्मानित

Oct 1, 2024 - 19:50
 0
वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र रावत महात्मा गांधी मैमोरियल अवार्ड से होंगे सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार, जाने-माने पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर, अहिंसा दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली में महात्मा गांधी मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित होंगे। गौरतलब है एटा नगर के होली मुहल्ला निवासी ज्ञानेन्द्र रावत इससे पूर्व अनुपम मिश्र पर्यावरण पुरुस्कार, बिरसा मुण्डा राष्ट्र गौरव सम्मान, तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान, ईएसडीए राष्ट्र विभूषण सम्मान, राष्ट्र रत्न सम्मान, पर्यावरण रत्न सम्मान, सुंदरलाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, नेशनल ग्रीन अवार्ड, गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान, राष्ट्र भूषण सम्मान आदि अनेकों ख्यातनाम पुरुस्कारों-सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।
रावत ने महात्मा गांधी, बाबा साहब डा०भीमराव अम्बेडकर, चौधरी चरण सिंह, पर्यावरण, स्त्री त्रासदी विषयक, पत्रकारिता व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया, ग्रामीण विकास की दशा व दिशा पर अनेकों पुस्तकें लिखी हैं। उनकी महामानव महात्मा गांधी : एक विमर्श, महात्मा गांधी और हिंद स्वराज, अम्बेडकर : कुछ अनछुए प्रसंग व चौधरी चरण सिंह : स्मृति और मूल्यांकन,पर्यावरण : विकास और यथार्थ नामक पुस्तकें बेहद चर्चित हैं।

  • रामभरोस मीना

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................