ईद-उल-अजहा का त्योहार को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बहाल करने की अपील

Jun 6, 2025 - 02:19
 0
ईद-उल-अजहा का त्योहार को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बहाल करने की अपील

बारां (राजस्थान) 

ईद-उल-जुहा बकरीद ईद की नमाज शनिवार 7 जुन को शहर काजी अब्दुल कय्युम द्वारा ईदगाह में अदा की जाएगी ,ईदगाह के साथ साथ शहर भर की मस्जिदों में भी नमाज पडी जाएगी, अंजुमन कमेटी के प्रवक्ता शाहीद इकबाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद उल जुहा पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है,इसे मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें अंजुमन कमेटी के सदर माजिद सलीम व नायब सदर जाकिर मंसूरी ने लोगों से अपील कर कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या वीडियो को न तो शेयर करें और न ही उस पर विश्वास करें,एव प्रशासन से शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सुरक्षा को चुस्त बनाने के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई । 

इस्लाम अमन का मज़हब -  अंजुमन कमेटी द्वारा अपील की गई कि कुर्बानी के वक्त की तस्वीरें या वीडियो न बनाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करे उन्होंने कहा, "इस्लाम अमन का मज़हब है और हमें अपने बर्ताव से यह दिखाना चाहिए कि हम दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं." यह एक ज़रूरी मज़हबी फर्ज़ है, जिसे हर सक्षम व्यक्ति को निभाना चाहिए. और ईद-उल-अजहा भी इज़्ज़त और तहज़ीब से मनाई जानी चाहिए । 

इस्लाम सभी धर्म का करता है सम्मान -  उन्होंने कहा कि इस्लाम सभी धर्मों का सम्मान सिखाता है और कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाज़त नहीं देता. इसलिए कुर्बानी का अमल इस तरह से किया जाए जिससे कानून का पालन हो और साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे। 

ये सदस्य रहे मोजूद -  इस दोरान सेकेट्री मोहम्मद आसिफ भाईजान, खजांची अशफाक मयूर, तालीम कन्वीनर मोहम्मद दिलावर,प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता, हुसैन भाई ,शप्पु भाई ,अब्दुल रहीम पठान, एडवोकेट फिरोज खान, शाहिद कुंडी, मुबारिक हुसैन, हाजी मुन्ना मंसूरी, सलाम मंसूरी, शाहिद इकबाल भाटी, अशफाक सफदर, शब्बीर हुसैन पत्रकार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • शाहीद इकबाल 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................