नेपाली महिला के पति को बंधकर बनाकर 5 लोगों ने किया महिला के साथ गैंगरेप

Dec 26, 2020 - 21:03
 0
नेपाली महिला के पति को बंधकर बनाकर 5 लोगों ने किया महिला के साथ  गैंगरेप

हरियाणा के यमुनानगर में हाल निवासी एक नेपाली महिला ने छछरौली पुलिस थाने  ने शिकायतदर्ज कराई है कि वह अपने पति के साथ एक किसान के खेत में काम कर रही थी तभी 5 लोगों ने वहाँ आकर  अचानक परिवार को बंधक बना लिया। और पति को मार-पीटकर रस्सियों से बांध दिया फिर उनके साथ महिला के साथ चार लोगो ने बारी-बारी दुष्कर्म किया पांचवे आरोपी के कोशिश करने महिला ने धक्का देकर चाकू उठा लिया इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए जिसके बाद उसने अपने पति को खोला और सूचना किसान को दी। छछरौली पुलिस ने शिकायत के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि IPC की धारा-376डी, 452, 506, 342, 34 के तहत केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला के अनुसार उससे गैंगरेप करने वाले देखने में एक विशेष समुदाय से लग रहे थे। फिलहाल पहचान के लिए स्कैच बनवाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के आनुसार नेपाल मूल का व्यक्ति पिछले 14 साल से बलाचौर में एक किसान के पास नौकरी कर रहा है और अपने परिवार के साथ किसान के खेत में ही रहता है। 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................