महुवा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान का आयोज:विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं को जल और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
महुवा, दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंविश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय खेल स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा ने युवाओं को जल संरक्षण, पौधारोपण और स्वच्छता के महत्व पर संबोधित करते हुए कहा कि – जल और हरियाली हमारे जीवन के आधार हैं। इनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, जीवन का आधार भी है।
कार्यक्रम में स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता, पौधारोपण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के बाद में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सदस्यों ने एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया जिसे विधायक राजेंद्र मीणा ने हरी डंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली शहर के प्रमुख बाजारों से निकलकर वापस खेल स्टेडियम पहुंची। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर विशेष रूप से सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया, जिसमें युवाओं ने जल स्रोतों को संरक्षित करने और पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा, कनिष्ठ अभियंता रोहिताश मीणा महुआ
प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपत्र अवधेश अवस्थी श्रीमती अनीता अवस्थीसहित अन्य अधिकारीओ कर्मचारियों सहित नागरिक मौजूद रहे।