प्रेम प्रकाश आश्रम में 3 दिवसीय बरसी उत्सव का समापन होगा आज

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
प्रेम प्रकाश आश्रम में शनिवार को स्वामी जीवनमुक्त महाराज की 46 वीं बरसी के तहत 3 दिवसीय उत्सव के दौरान प्रेम प्रकाश संप्रदाय के मंडलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने सत्संग प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि जीवन में ज्ञान,भक्ति और कर्म का सामंजस्य आवश्यक है। गुरु का ध्यान करना चाहिए। गुरु के नाम का जप करना चाहिए और उनके वचनों में कहे गए वाक्यों का अनुसरण करना चाहिए।
प्रेम प्रकाशी हीरालाल भूरानी ने बताया कि इस दौरान जयपुर से संत मनोहरलाल, ग्वालियर से संत हरिओमलाल खैरथल आश्रम प्रभारी संत हरिइंद्र प्रेमप्रकाशी,संत उमेशलाल प्रेमप्रकाशी,संत डालूराम, संत कमल, संत हरिदास राम,संत दीपक, झुलेलाल मंदिर खैरथल के बाबा शीतलदास, खैरथल दरबार साहिब से मोहन भगत, मोठुका दरबार साहिब से साईं लाल भगतम, भगत माणकचंद,भगत लक्ष्मीचंद, भगत दिलीप सहित देशभर से पधारे संत महात्माओं ने संत्सग प्रवचनों के माध्यम से संतो की जीवनियों पर प्रकाश डाला। सेवादार अशोक जेठानी एवं दीपक जेठानी ने बताया शनिवार सुबह 8:30 बजे प्रेम प्रकाश संप्रदाय के मंडल अध्यक्ष
स्वामी भगत प्रकाश महाराज के खैरथल आश्रम में पधारने पर पूज्य सिन्धी पंचायत खैरथल एवं एवं प्रेम प्रकाश सेवा मंडल के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। सुबह 9 बजे हुए हवन में संतो के सानिध्य में सैकड़ो लोगों ने आहुतियां देकर विश्व शांति की मंगल कामनाएं की। इसके बाद सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। सुबह 11 बजे गुरु महाराज स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने पूजा-अर्चना की दोपहर 12 बजे सतसंग प्रवचन एवं पाठों का भोग लगाया गया। दोपहर 12:30 बजे भंडारा व शाम 7 से 9 बजे तक सत्संग प्रवचन हुए। रविवार को सुबह 4 से 7 बजे तक सत्संग के बाद बरसी उत्सव का समापन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।






