फौजी सुरेन्द्र सिंह का ग्राम झड़ोल में भव्य स्वागत
गुरला:- रायपुर झड़ोल गांव के सपूत सुरेन्द्र सिंह चुंडावत का सेना में प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम बार गांव आगमन पर ग्राम पंचायत झड़ोल में भव्य स्वागत किया गया। गांव के मुख्य चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक देशभक्ति नारों के साथ ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सरपंच रोहित जी सोनी दिपक पारीक हेमराज शर्मा रमेश सिंह कैलाश रावत नरेंद्र सिंह लक्ष्मण सिंह जयंती लाल रमेश आदि..समस्त ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और गौरव महसूस किया कि गांव का बेटा भारतीय सेना का हिस्सा बना है।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने देशभक्ति गीतों के साथ खुशी जाहिर की। युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज खंडेलवाल ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह का आगमन पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है। गांव के युवाओं में भी इससे सेना में जाने का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सरपंच रोहित सोनी ,सुरेश जाट ,विक्रम बड़वा ,शीश राम , हेमराज ,लक्समण बड़वा,जयंती लाल, नरेन्द्र बड़वा, दीपक पारीक, राजेश फ़ौजी ओर रतन जी कमांडो सर उपस्थित रहे ।
- बद्रीलाल माली