राज्य पशु ऊंट के बचाव संरक्षण में जुटी महावीर कैमल सेंचुरी के प्रयास सराहनीय : चंद्रशेखर

Jun 6, 2025 - 15:06
 0
राज्य पशु ऊंट के बचाव संरक्षण में जुटी महावीर कैमल सेंचुरी के प्रयास सराहनीय : चंद्रशेखर

सिरोही (रमेश सुथार)

--जिले में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत राज्य पशु ऊंटों के संरक्षण, बचाव और उनके भरण पोषण के पुनीत कार्य में जुटी महावीर कैमल सेंचुरी संस्थान का अवलोकन करते हुए पूर्व प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहां की यह ऊंटों के बचाव को लेकर रोल मॉडल के रूप में संस्था दर्जा प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कत्ल खाने जाने से बचाकर लाए हुए ऊंट की परवरिश आदि का जायजा लेकर संस्था के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

वर्तमान तेलंगाना बीजेपी संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सिरोही आगमन के मौके पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी, जालौर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव सहित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारीयो के साथ आंबेश्वर के समीप हाईवे पर स्थित महावीर ऊंट विहार पहुंचकर ऊंट के पालन पोषण, रखरखाव और उनकी सेवा गतिविधियो का मुआयना किया। इस मौके पर उनके स्वागत कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर ने संस्था द्वारा ऊंट के बचाव को लेकर योजनाबद्द तरीके से अबोल जीव के कल्याण व संरक्षण के साथ उनका भरण पोषण का जिम्मा उठाने को प्रशंसनीय कार्य बताया।

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने ऊंट के कत्लखाने जाने से बचाकर आए हुए ऊंटों की सेवा में जुटी संस्था की अनुमोदना करके कहा कि निश्चित तौर पर सरकार से इस संदर्भ में उचित कदम उठाने का आग्रह करेंगे। इसी प्रकार क्षेत्रीय सांसद लुंबाराम चौधरी ने उनके संसदीय क्षेत्र में ऊंट संरक्षण का अदभुत सेवा कार्य देखकर प्रफ्फुलित होते हुए कहा कि वे भी यथायोग्य इस पुनीत काम में सहयोग प्रदान करेंगे। 

जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने ऊंट रेस्क्यू कर लाए जाने वाले ऊंटों  के संरक्षण और बचाव में योगदान दे रहे महावीर कैमल सेंचुरी के प्रयासों को अनुकरणीय बताया और कहा कि राज्य पशु ऊंट संरक्षण के लिए राजस्थान सरकार ने ऊंट संरक्षण और विकास मिशन प्रारंभ करके सराहनीय कदम उठाया है। भंडारी में ऊंट पलकों की आमदनी वृद्धि के लिए पर्यटन में ऊंट का आधिकाधिक उपयोग और इसके उत्पाद और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

संस्थान ने पीड़ा जताई :- महावीर कैमल सेंचुरी के अध्यक्ष जसराज जैन ने स्वागत संबोधन में संस्थान की विगत पांच वर्षों की यात्रा का वृतांत प्रस्तुत कर ऊंट संरक्षण की पुनीत सेवा कार्य की जानकारी देने के साथ आने वाली कठिनाइयो और आवश्यकताओं से अवगत कराया।  उन्होंने राजस्थान सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने की गुजारिश की। बताया कि संस्था के कार्य सेवाभावी दानदाताओं के सहयोग से चलाए जा रहे है। बताया कि सेंचुरी में लाए जाने वाले ऊंटों को कई बार सर्रा, खुजली बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण, चिकित्सा व पौष्टिक आहार वितरण, ऊंट की चिकित्सा देखभाल सहित पर्याप्त वाहन सुविधा हाइड्रो क्रेन मंगवाकर निवारक उपाय प्रदान किया जाते हैं।

संस्थान ने किया स्वागत :- अतिथियों सहित इस मौके पर उपस्थित तेलंगाना प्रवासी प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष अग्रवाल, हैदराबाद गोलकुंडा के कोषाध्यक्ष अविनाश देवड़ा का तिलक, माला और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था के नंदू भाई जैन ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मौजूद भाजपा के गणपतसिंह राठौड़, लोकेश खंडेलवाल, नरपतसिंह राड़बर, सिद्धार्थ भंडारी, महिपाल चारण सहित सेंचुरी के ट्रस्टी मुकेश जैन बरलूट, जीवदया प्रेमी पुखराज जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................