अवेध खनन का पत्थर ले जाते  ट्रेक्टर ट्राली जप्त चालक फरार

Jun 3, 2025 - 13:23
Jun 3, 2025 - 13:52
 0
अवेध खनन का पत्थर ले जाते  ट्रेक्टर ट्राली जप्त चालक फरार
जप्त टै्रक्टर ट्राली

पहाड़ी(डीग)ऑपरेशन अरावली के तहत पहाडी पुलिस ने अवेध खनन के पत्थर को चोरी से ले जा रहे टे्रक्टर ट्राली को जप्त किया है। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज चालक की तलाश शुरू कर दी है।
     

थाना प्रभारी योगेन्द्र सिह ने बताया है की  उच्चाधिकारी के निर्देशन मे चलाऐ जा रहे ऑपरेशन अरावली के तहत एक जून को धीमरी सडक मार्ग पर एक ट्रेक्टर  चालक ट्राली मे अवेध खनन का पत्थर चोरी से ले जा रहाथा।  जो पुलिस जाप्ते को देख भागने लगा। पत्थरो से भरी ट्राली मिटटी मे धस जाने से चालक ट्राली छोडकर टै्रक्टर को लेकर भागने लगा पुलिस ने पीछा कर उस पर दबाब बनाया। पुलिस के दबाब को देखकर ट्रेक्टर छोड कर फरार हो गया है। पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामलादर्ज कर लिया है तथा टैक्टर ट्राली को मय पत्थरो के कब्जे मे ले लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BHAGWAN DAS Crime Reporter ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ