वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

Jun 5, 2025 - 23:28
 0
वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मकराना के रोवर रेंजर स्काउट व गाइड, पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना, राजकीय बालिका विद्यालय मकराना एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान विद्यालय मकराना के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण पर वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मकराना रवि राज सिंह राठौड़ ने कहा कि जल बहुमूल्य संसाधन है इसका विवेक पूर्ण दोहन किया जाना चाहिए, साथ ही वर्षा जल का संग्रहण किया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य राउमावि मकराना दुर्गा प्रसाद व्यास ने आह्वान किया कि परंपरागत जल स्रोतों की साफ-सफाई कर उनमें वर्षा जल संग्रहण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। सचिव स्थानीय संघ मकराना रामदेव पारीक ने स्काउट गाइड से आग्रह किया कि जैव विविधता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, स्काउट गाइड आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाए एवं जिम्मेदारी पूर्वक इनकी रक्षा करें। उन्होंने पोलीथीन को पर्यावरण के लिए घातक बताते हुए इसका उपयोग नहीं करने का आग्रह किया तथा जल संग्रहण की शपथ भी दिलवाई। चेतन प्रकाश राजपुरोहित साक्षरता समन्यवक मकराना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पर्यावरण विषयक भाषण प्रतियोगिता में करिश्मा पारीक, सुप्रिया कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में रेंजर खुशबू प्रथम, जास्मिन द्वितीय व भारती तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में आलिया प्रथम, आनंद कुमार द्वितीय एवं कोमल तृतीय स्थान पर रही वहीं पत्रवाचन में राखी सांखला प्रथम, ऋषि राज सिंह द्वितीय व अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। इससे पूर्व प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राएं एवं स्काउट गाइड पर्यावरण संरक्षण, जल संग्रहण इत्यादि से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर स्लोगन बोलते हुए मकराना के मुख्य मार्गों से गुज़रे। इस अवसर पर सहायक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मकराना जगदीश जाझडा, प्रधानाचार्य राउमावि इटावा लाखा नवरतन देव, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामअवतार शर्मा, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................