भीलवाड़ा में हुआ स्टेयर्स सम्मान समारोह

Jun 7, 2025 - 16:56
 0
भीलवाड़ा में हुआ स्टेयर्स सम्मान समारोह

गुरला:-  स्टेयर्स स्कूल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन निर्मल जोशी ने बताया कि 19 से 22 मई तक तालकटोरा स्टेडियम न्यू दिल्ली में आयोजित हुई स्टेयर्स नेशनल गेम्स 2024-25 में राजस्थान से अलग अलग खेलो में 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें जिसमें राजस्थान ने गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त किया था जिसके फलस्वरूप 5 जून 2025 को वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रखा गया था। स्टेयर्स वॉलीबॉल राज. के चेयरमेन ज्ञान मल खटीक ने बताया कि इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्याम सुंदर बिश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, डॉ. अशोक चौधरी डायरेक्टर विद्या ग्लोबल स्कूल पालड़ी, इंजी. गीता चौधरी डायरेक्टर  विद्या प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज, व विशिष्ट अतिथि राघव सोमानी की अध्यक्षता में सभी खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की इस सम्मान समारोह में बच्चों के परिवार वाले भी मौजूद थे। स्टेयर्स फाउंडेशन राजस्थान के स्टेट हेड गौरांग अग्रवाल ने स्टेट हेड संदीप सरगरा, रंजीत खटीक, लोकेश राव,क्रिकेट कोच साकेत आंचलिया, वॉलीबॉल कोच लखन खोईवाल, क्रिकेट कोच कमल बगड़िया, मोहित नलवाया, त्रिलोक लोहार, व सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाये दी।

  • बद्रीलाल माली  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................