प्लास्टिक प्रदूषण रोकने जागरूकता अभियान हुआ आयोजित

Jun 5, 2025 - 23:24
 0
प्लास्टिक प्रदूषण रोकने जागरूकता अभियान हुआ आयोजित

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान नगरी आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिशासी अभियंता राजकुमार मीणा के निर्देशन में व सहायक अभियंता श्रीकांत यादव के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन शहर के इकबालपूरा में किया गया। कैंप रूडीप के बी एल गोठवाल ने बताया कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन रखा गया है। ये हमारे जीवन में पॉलीथिन और प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करने और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का अभियान है। ये अभियान हमें प्लास्टिक से होने वाले खतरों और इससे हो रहे प्रदूषण के प्रति आगाह करता है। हमें प्लास्टिक से हो रहे इस प्रदूषण को रोकना है। पॉलीथिन की थैलियां, प्लास्टिक की बोतलें, विभिन्न तरह के पाउच और अन्य प्लास्टिक से बना कचरा, हमारे शहर को गन्दा कर रहा है। इन थैलियों से नालियां जाम और सीवर लाइन चोक हो जाती हैं और गन्दा पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे बीमारियां फैलती हैं। प्लास्टिक विभिन्न माध्यमों से हमारे शरीर में पहुँच चुका है। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इस दौरान गोठवाल ने उपस्थित सभी से अनुरोध किया कि पॉलीथिन की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करें। बाजार जाने के लिए कपड़े के थैलों का उपयोग करें। प्लास्टिक और पॉलीथिन के कचरे को इधर उधर नहीं फेकें। इसे कचरा पात्र या कचरे की गाड़ी में डालें। सोशल सेफगार्ड मोहम्मद नाजिर ने अपील की  याद रखिये हमें प्लास्टिक पॉल्यूशन को हराना है। इसमें आप सभी का सहयोग जरुरी है। कार्यक्रम में समाजसेवी मोहम्मद अकरम, अनवर अहमद, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद जावेद, शकूर अहमद, अब्दुल अजीज, मोहम्मद जावेद, बाबू लोहार सहित वार्ड वासियों ने सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................