जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग हुए घायल, रैफर

आठ की हालत चिंताजनक अलवर के राजीव गांधी हॉस्पिटल में भर्ती, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के पटाक पुर का है मामला

Mar 8, 2021 - 01:28
 0
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,   एक दर्जन लोग हुए घायल, रैफर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर,राजस्थान/ गिर्राज प्रसाद सोलंकी) लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पटाकपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी भाटा जंग इस तरह छोड़ गई की लाठी भाटा जंग के दौरान 12 लोग झगड़े में हुए घायल। जिसमें से आठ की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। विस्तृत जानकारी के अनुसार:-लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के पटाकपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर के जमकर चली लाठी भाटा जंग हालात यह रही की होली खून की हो गई धरती भी खून से रंग गई। काफी देर तक चला यह घमासान हथियारों के आगे कितनों के सर पर फरसिया लगी और जब धारदार हथियार चले पत्थर बरसे तो फिर बीच-बचाव में भी कौन पहुंचे ऐसे ही काफी देर झगड़ा चलने के पश्चात थाना पुलिस लक्ष्मणगढ़ को इत्तला दी गई। जिस पर मौके पर पुलिस पहुंच कर झगड़े को शांत कराया।

चोटिल हुए गंभीर रूप से घायलों को लाकर के लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराते हुए, उनका इलाज कराया इलाज के दौरान एक पक्ष के गंभीर रूप से जो घायल हुए, रघुराज सिंह पुत्र रूप सिंह उम्र 50 वर्ष जाति राजपूत, महावीर पुत्र रघुराज उम्र 30 वर्ष जाति राजपूत, नीलम पुत्री रघुराज सिंह उम्र 28 वर्ष जाति राजपूत, पूरण सिंह पुत्र रूप सिंह उम्र 55 वर्ष जाति राजपूत, आंचल पुत्री नन्नू सिंह 21 वर्ष जाति राजपूत, जय वीर पुत्र रघुराज उम्र 30 वर्ष जाति राजपूत, सुशीला / बलवीर 30 साल जाति राजपूत, राजपाल पुत्र रघुराज उम्र 22 वर्ष राजपूत यह एक पक्ष के सभी पटाकपुर निवासी हैं । दूसरा पक्ष है मगन सिंह पुत्र भैरू सिंह उम्र 48 साल राजपूत, गजेंद्र सिंह कन्हैया सिंह उम्र 23 साल निवासी खेड़ा सारंगपुर, रणवीर सिंह मगन सिंह उम्र 20 साल राजपूत, छज्जू सिंह पुत्र भैरू सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी पटाकपुर जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों का पहले आपसी तालमेल था जिसके के चलते के साथ ही प्रथम पक्ष रघुराज सिंह रूप सिंह इनके खेत के अंदर बोरिंग की हुई है। दूसरे पक्ष के द्वारा दूसरा पक्ष भगवान सिंह पुत्र भैरू सिंह दोनों एक ही गांव के निवासी हैं एक ही जाति के हैं पर काफी समय से दोनों में छुटपुट विवाद चल रहा था।

जिसके चलते प्रथम पक्ष रघुराज सिंह ने कहा कि मेरे खेत से अपनी बोरिंग को हटा ले झगड़ा इस बात पर चला था एक तो उसी के खेत में बोरिंग का लगाना दूसरी उसी के खेतों की दौड़ को रोज रोज काटना जिस पर शनिवार को भी छुटपुट झगड़ा हुआ था जिसको लेकर के रविवार को झगड़े ने एक बड़ा रूप ले लिया बड़े रूप को लेते हुए दोनों पक्षों में लाठी भाटा जंग हुआ जिसमें धारदार हथियार के चलते 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस के द्वारा झगड़ा शांत करवाते हुए दोनों पक्षों के 12 लोगों को लाकर के लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर इलाज कराया गया जहां प्रथम पक्ष के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है उन्हें अलवर राजीव गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया वहां पहुंचने के पश्चात महावीर रघुराज की स्थिति बड़ी चिंताजनक बताई जा रही है जिसके चलते राजीव गांधी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलवर के द्वारा जयपुर के लिए रेफर किया गया जिसके चलते सिर से ब्लड का रुकना नहीं हो पा रहा है जिसके चलते अलवर के ही एक निजी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है खबर लिखने तक दोनों पक्षों के अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................