भाजपा कार्यकर्ताओं की संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला आयोजित

नौगांवा ( छगन चेतीवाल)
नौगांवा मे रविवार को भाजपा मंडल नौगावा के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष भीम चेतीवाल की अध्यक्षता मे किया गया। बैठक का आयोजन खटीक धर्मशाला नौगावा मे किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाउपाध्यक्ष देशराज वर्मा रहे। नौगावा मंडल अध्यक्ष भीम चेतीवाल ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11वां साल पूरा होने को संकल्प से सिद्धि तक के रूप में मनाने का फैसला किया है। संकल्प से सिद्धि तक के थीम पर आधारित आयोजित कार्यक्रमों में मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
2014 में मोदी सरकार एक संकल्प के साथ सत्ता में आई थी, जो 2025 तक आते-आते सिद्ध होती नजर आ रही है। इसीलिए 11वीं वर्षगांठ को संकल्प से सिद्धि तक के थीम पर मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश राठी, महामंत्री छिंदरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव, समय सिंह, मुकेश सावरिया, गीता सैनी, रामदयाल, शिवलाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






