लोक कल्याण एवं विश्व शांति हेतु गायत्री यज्ञ मे आहुतियां दी

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा उदयपुरवाटी के तत्वाधान में वार्ड नंबर 28 श्री कृष्ण गौशाला कॉलोनी में लोक कल्याण एवं विश्व शांति हेतु एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ। गायत्री परिवार के तहसील समन्वय बजरंग लाल सोनी ने बताया कि यज्ञ आचार्य का कार्य भार महावीर प्रसाद सैनी ने पूर्ण रूपेण निभाया।जिसमें रतनलाल सैनी का विशेष रूप से सहयोग रहा। महावीर प्रसाद सैनी ने बताया कि कलयुग में गायत्री माता कामधेनु कल्पवृक्ष हैं जो सब की भौतिक एवं आध्यात्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति करती है। इसमें कोई संदेह नहीं। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने भाग लेकर आहुतियां प्रदान की जिनमें महेश कुमार नायक, मंजू देवी, मुन्नी देवी, जय करण नायक, अभिषेक, सुरेश नायक, गुड्डू देवी, राकेश, अनु देवी, रोहिताश नायक ,शारदा देवी, अमन नायक, उदय असवाल, द्वारका प्रसाद असवाल, शारदा देवी ,कोमल मुख्य है।युग निर्माण योजना सत्संकल्प का पठन उपस्थित लोगों द्वारा दोहराया गया विश्व में शांति का केवल और केवल एक मार्ग है जो है गायत्री साधना। ओम शांति वैदिक मंत्र के उच्चारण के साथ विसर्जन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।






