भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ में विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम ,बैठक का हुआ आयोजन

Jun 15, 2025 - 20:00
 0
भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ में विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम ,बैठक का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)  कमलेश जैन 

भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ में विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम की बैठक का आयोजन किया गया। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के मंडल संयोजक भगवान सहाय गुप्ता ने बताया की कस्बा लक्ष्मणगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट की अध्यक्षता में विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत मंडल में भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि  भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया गया।  बाद मुख्यातिथि का पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि विष्णु शर्मा ने मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों को अच्छे से करने की राय व्यक्त की। बताया की भाजपा सम्पूर्ण संसार में सबसे बड़ी एवं देश हित में कार्य करने वाली पार्टी हैं।इसके बाद मंडल अध्यक्ष के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रेश में मारे जाने वाले भारतीयों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखवाया गया।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर दीक्षित,भगवान सहाय गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के विचारों एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस दौरान संजीव कटारा एडवोकेट,चंद्रशेखर दीक्षित, भगवान सहाय गुप्ता,सतीश बसवाल,भूपेंद्र राघव लीली,सुभाष मीना,रवि शर्मा,रामनिवास यादव,रूपेश प्रजापत,रवि प्रजापत,भोलू अवस्थी,त्रिलोक सैदावत,महेंद्र चौधरी,अविनाश खारवाल,मोनी हरियाणा,सरजीत मीना,विश्वास शर्मा,जय जैमन,हरी वर्मा,विवेक वर्मा एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................